अपनी पत्नी को खोज रहे शख्स ने वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी

महासमुंद. नगर के वार्ड दस खैराभांठा निवासी एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली में प्रार्थिया ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

Written by: Admin

Published on: July 26, 2024

महासमुंद. नगर के वार्ड दस खैराभांठा निवासी एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली में प्रार्थिया ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को मैं वार्ड नं 10 खैराभाठा निवासी नरबदिया बाई डहरिया पति स्व. गोवर्धन डहरिया ने अपनी शिकायत में बताय कि 25 जुलाई को दिन करीब 12.30 से 1 बजे के मध्य परस लहरे ने हमारे घर आया, और बोला कि मेरी पत्नी तुम्हारे घर आयी है क्या, तब मैने कहा कि वह हमारे घर नहीं आई है। कहां गई है नहीं मालूम । तब परस लहरे शराब पीकर बार-बार घर आकर कहता है कि तुम लोग मेरी पत्नी कहां है जानते हो, फिर भी नहीं बताते हो कहते हुए झगड़ा कर अपने घर रमनटोला चला गया।

यह भी पढ़ें – घर घुसकर महिला बैंककर्मी और उसकी दादी से मारपीट, एप्पल का मोबाइल तोड़ा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट

वृद्धा ने पुलिस को बताया कि इसके बाद मैं परस लहरे को उसके घर समझाने के लिये रमनटोला गई थी और मैंने बोली कि हम लोग तुम्हारे पत्नी को नहीं जानते है कि कहां गई है और तुम बार-बार शराब पीकर हमारे घर क्यों आते हो, कहने से परस लहरे ने मेरे साथ गाली गलौज करते हुए और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया। मारपीट से मेरे चेहरा में दोनों गाल ,बांया पक्ति, बायें हाथ की कलाई के ऊपर चोट आई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Previous

महासमुंद कलेक्टर का जिले की जनता के नाम संदेश, कहा-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें

Next

CG: जिले के स्कूल, आंगनबाड़ी में तीन दिनों की छुट्टी, भारी बारिश के चलते कलेक्टर ने जारी किए आदेश