ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने मेघा का हौसला बढ़ाया, कलेक्टर, नगर पालिका कर्मचारियों ने दी बधाई

महासमुंद. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से कलेक्ट्रेट कार्यालय में शूटिंग खिलाड़ी मेघा तिवारी ने मुलाकात की। कलेक्टर ने उनकी उपलब्धियों पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मेघा तिवारी ने हाल ही में महासमुंद में सम्पन्न हुए

Written by: Admin

Published on: October 21, 2024

महासमुंद. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से कलेक्ट्रेट कार्यालय में शूटिंग खिलाड़ी मेघा तिवारी ने मुलाकात की। कलेक्टर ने उनकी उपलब्धियों पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मेघा तिवारी ने हाल ही में महासमुंद में सम्पन्न हुए ’27वें ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। उन्होंने ’प्रोन 50 मीटर महिला ओपन राइफल शूटिंग’ में ’गोल्ड मेडल’ तथा ’एवीएम राइफल शूटिंग 50 मीटर महिला ओपन’ में ’सिल्वर मेडल’ हासिल किया।

इससे पहले, मेघा तिवारी ने 26वें ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2023 में जो पंचकुला हरियाणा में आयोजित हुआ था, राइफल शूटिंग में ’एक गोल्ड’ और ’एक सिल्वर मेडल’ जीती थी। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। कलेक्टर ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में जिले का नाम रोशन करने कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

नगर पालिका कर्मचारियों ने दी बधाई

वहीं भारत वन खेलकूद प्रतियोगिता राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रतिभावान मेघा तिवारी को उनके निवास स्थान पहुंचकर नगर पालिका के कर्मचारियों ने बधाई दी।

IMG 20241021 WA0011

मेघा को बधाई देने वाले में नगर पालिका कर्मचारी ललित साहू, जयकिशन सोनी, कृष्ण कुमार वैष्णव, शुभम सोना, मुरारी साहू ,जितेंद्र महंती, महेंद्र जगत, गुमान सिंह ध्रुव, चंद्रशेखर पाटकर, दुर्गेश कुंजेकर नवनियुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ नगरीय निकाय प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी आदि ने बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा यह हमारे पालिका परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है।

मेघा नगर पालिका महासमुंद की पालिका कर्मचारी सुरेश तिवारी की पुत्री है।

ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर से मिली मेघा

इसके पूर्व अभी हाल ही में पेरिस ओलम्पिक में शूटिंग में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर से बारनवापारा प्रवास के दौरान मुलाकात कर उनसे जरूरी मार्गदर्शन भी लिए। ओलम्पिक विजेता मनु भाकर ने भी मेघा की हौसला आफजाई करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत और अभ्यास करने के सुझाव दिए। मेघा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही शूटिंग का शौक था । वे लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में शामिल हो रही है। इसका श्रेय उन्होंने अपने पिता सुरेश तिवारी, परिवारजनों और कोच एवं साथी खिलाड़ियों को दिए हैं।

Previous

22 लाख 40 हजार रुपए का डोडा जब्त, मुर्रा की बोरियों के नीचे रखकर तस्करी

Next

OTP पूछकर स्कूल शिक्षक के खाते से उड़ाए 2 लाख 92 हजार, पीएम किसान सम्मान निधि KYC के नाम पर फ्रॉड