महासमुंद. संभाग स्तरीय स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य पुरस्कार जांच शिविर संजय कानन के पास बागबाहरा रोड महासमुंद में 07.10.2025 से 11.10.2025 तक आयोजित किया गया।
चतुर्थ दिवस “महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम” में इंद्रजीत सिंह खालसा(गोल्डी) राज्य मुख्य आयुक्त, मुख्य अतिथि, येतराम साहू अध्यक्ष जिला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ महासमुंद की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि गण निखिल कांत साहू अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद महासमुंद, डॉ विमल चोपड़ा पूर्व विधायक, देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद महासमुंद, संदीप दीवान जिलाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी, जय पवार, आनंद साहू, सुधा साहू उपाध्यक्ष जिला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ महासमुंद, पारस चोपड़ा, पंकज चंद्राकर जिलाध्य एथलेटिक्स संघ, अरुण साहू, महेन्द्र सिका, शारद मराठा, नंदकिशोर सिन्हा सहायक संचालक, अंजलि बरमाल जिला क्रीडा अधिकारी आतिथ्यों के द्वारा ज्वाल प्रज्ज्वलित कर महाशिविर ज्वाल का शुभारंभ हुआ।
संभाग से महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी व बलौदाबाजार जिला स्काउट गाइड के साथ सर्विस रोवर रेंजर द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूर कर अतिथियों के साथ सभी का भरपूर मनोरंजन कर सभा को आनन्द मय बना दिये। मुख्य अतिथि इंद्रजीत खालसा, अध्यक्षता येत राम साहू, विशेष अतिथि निखिलकान्त साहू ने अपने सम्बोधन में सभी स्काउट गाइड को बधाई देते हुये सभी की सफलता की शुभकामनाएं दिए। अंतिम पंचम दिवस प्रातः 7.00 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन जय पवार जिला उपाध्यक्ष के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
करियर मार्गदर्शन के साथ कलेक्टर ने दिए स्काउट-गाइड के सवालों के जवाब
10.30 बजे समापन समारोह में जिला संघ महासमुंद के द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समापन समारोह में येतराम साहू अध्यक्ष, जिला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ महासमुंद, एस चंद्रसेन, जय पवार, आनंद साहू जिला उपाध्यक्ष त्रय, पंकज चंद्राकर, पटेल पार्षद वार्ड नंबर 10, टी के एस परिहार राज्य पर्यवेक्षक, मधु तिवारी, पूनमसिंह साहू, मुख्य परीक्षक, संतोष कुमार साहू शिविर संचालक, रामकुमार साहू मुख्यालय आयुक्त, लीलिमा साहू शिविर संचालक, गिरीश पाढ़ी सहायक, ईनू राम वर्मा सहायक, शैलेन्द्र कुमार नायक कार्यालय सहायक, लीनू चंद्राकर डी ओ सी गाइड, प्रमोद कुमार कन्नौजे जिला सचिव, अवधेश विश्वकर्मा डी ओ सी स्काउट, लता वैष्णव स्थानीय संघ सचिव एवं अन्य अतिथियों एवं दौलत कुमार देवांगन धमतरी, नीरज शर्मा व बसन्त कोसले बलौदाबाजार, लुकेश्वर प्रधान गरियाबंद की उपस्थिति में ध्वज अवतरण पश्चात राष्ट्र गान और अंतिम में अलविदा फिर मिलेंगे के साथ उदघोष के साथ समापन हुआ। उक्त विज्ञप्ति प्रमोद कन्नौजे जिला सचिव एवं तुलेंद्र सागर जिले मीडिया प्रभारी द्वारा दिया गया।