नगर पालिका के सामने बाइक की टक्कर से एक घायल

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. नगर पालिका के सामने बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध सिटी कोतवाली में जुर्म दर्ज किया गया है।

नयापारा निवासी संतोष पटेल पुलिस पेट्रोल पंप के पास 16 अक्टूबर को अपना खिलौना दुकान लगाने मोटर सायकल टीवीएस एक्सल क्रमांक सीजी 04 एमवाय 5370 से जा रहा था। शाम करीबन 04.45 बजे नगरपालिका महासमुंद के सामने पहुंच कर रोड पार कर रहा था, तभी बरौंडा चौक की ओर से आ रहे मोटर सायकल ग्लैमर क्र. सीजी 14 एमएस 2394 के चालक ने अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये लाकर संतोष पटेल के मोटर साकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, घटना में संतोष के बांये पैर, सिर में चोंट लगी।

मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 125(a), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। babapost.in पर छत्तीसगढ़ से संबंधित की खबरें पढ़ें।

More articles

Read Now