HomeAstrologyमूलांक 2 वालों में आत्मविश्वास की कमी रहेगी, 7 को होगा लाभ,...

मूलांक 2 वालों में आत्मविश्वास की कमी रहेगी, 7 को होगा लाभ, जानिए अपना आज का अंक ज्योतिष राशिफल

WhatsApp Group Join Now

आज का अंक ज्योतिष 3 जनवरी 2025, Aaj Ka Ank Jyotish 3 January 2025: आज शुक्रवार को मूलांक 2 के जातकों में आत्मविश्वास की कमी रहेगी, मूलांक 7 को कारोबार में लाभ होगा। जानिए 1-9 मूलांक वालों का आज का अंक राशिफल।

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों को लाभ के अवसर भी मिलेंगे। धैर्य की कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। मन परेशान रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

मूलांक 2

मूलांक 2 वालों का मन परेशान रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सेहत का ध्यान भी रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मेहनत अधिक करना पड़ेगा।

मूलांक 3

मूलांक 3 वालों के कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन नकारात्मक विचारों से बचें। संयम बनाए रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे।

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों के जीवन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा कर सकते हैं।

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले परेशान हो सकते हैं। निराशा व असंतोष रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफल रहेंगे। राजनीतिक लोगों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले पठन-पाठन में रुचि लेंगे। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखें।

मूलांक 7

मूलांक 7 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 8

मूलांक 8 वालों को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। संयमित रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, परंतु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।