अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए विकासखंडों में पब्लिसिटी ड्राइव का स्थान व समय तय

महासमुंद. कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशन में जिले के समस्त विकासखंडों में 26 जून से 28 जून 2024 तक अग्निवीर वायुसेना भर्ती के लिए पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए प्रत्येक विकासखंड

Written by: Admin

Published on: June 25, 2024

महासमुंद. कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशन में जिले के समस्त विकासखंडों में 26 जून से 28 जून 2024 तक अग्निवीर वायुसेना भर्ती के लिए पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए प्रत्येक विकासखंड के लिए स्थान तिथि एवं समय का निर्धारण किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि महासमुंद विकासखण्ड में 26 जून को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सेजेस (स्वामी आत्मानंद) हिंदी माध्यम विद्यालय महासमुंद में पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 27 जून को सरायपाली विकासखंड अंतर्गत सेजेस सरायपाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं बसना विकासखंड अंतर्गत सेजेस बसना में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजन किया जाएगा।

इसी तरह 28 जून को पिथौरा विकासखंड अंतर्गत सेजेस सांकरा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत सेजेस बागबाहरा में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ : दिल्ली में पीएम मोदी से मिले साय, इन बातों पर हुई चर्चा

Previous

Nissan की नई कार X-Trail भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानें इसकी खासियत

Next

लिफ्ट मांगकर बाइक सवार से लूटपाट के मामले में 4 आरोपियों को 7-7 साल की सजा