Rahu Ketu Gochar 2025: राहु-केतु का गोचर इन 5 राशियों के लिए शुभ, बिगड़े काम बनेंगे, विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे

Rahu Ketu Gochar 2025: साल 2025 में शनि व बृहस्पति के साथ अशुभ ग्रह राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे साल 2025 ज्योतिष के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इन दोनों ग्रहों की स्थिति

Written by: Admin

Published on: November 30, 2024

Rahu Ketu Gochar 2025: साल 2025 में शनि व बृहस्पति के साथ अशुभ ग्रह राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे साल 2025 ज्योतिष के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इन दोनों ग्रहों की स्थिति के चलते कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। बता दें कि 18 महीने बाद राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु का गोचर मीन राशि से कुंभ राशि में और केतु का गोचर कन्या राशि से सिंह राशि में होगा। राहु-केतु के साथ खास बात यह है कि ये दोनों एक ही दिन स्थिति परिवर्तित करते हैं और हमेशा आमने-सामने रहते हैं। 18 मई 2025 को शाम 4.30 बजे इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इससे कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। यहां जानते हैं किन-किन राशियों के लिए नया साल शुभ रहने वाला है। 

मिथुन राशि 

ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि के नवें भाव में राहु और तीसरे भाव में केतु रहेंगे। कुंडली के अनुसार इस राशि के जातकों को इस स्थिति से लाभ होने की संभावना है। रुके हुए काम इस अवधि में पूरे होंगे। करियर के लिए प्रयासरत युवाओं को लाभ मिलेगा। साथ ही विदेश यात्रा पर जाने का अवसर भी मिल सकता है। राहु और केतु के गोचर से साल 2025 में वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों की कुंडली में राहु चौथे भाव और केतु नौवें भाव में रहने वाले हैं। इस शुभ प्रभाव से जातकों को सुख, संपत्ति, सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातकों के लिए नया साल अच्छा रहने वाला है। हालांकि जातकों को व्यर्थ के खर्च करने से बचना चाहिए। वहीं रुके हुए काम बन जाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी राहु और केतु का गोचर साल 2025 में लाभ के अवसर प्रदान करेगा। मांगलिक कार्यों में भी धन खर्च कर सकते हैं। जॉब करने वाले जातकों को भी प्रयासों में सफलता मिलेगी। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। बिगड़े कार्य बन सकते हैं। यात्रा की संभावना भी है।

यह भी पढ़ें – Horoscope Year 2025: अगले साल मीन राशि में बनेगा दुर्लभ संयोग, 3 राशियों को करियर से लेकर कारोबार में होगा लाभ, भाग्यशाली रहेंगे

Previous

Aaj Ka Rashifal: आज 2 दिसंबर इन राशियों के लिए रहेगा लकी डे, करियर, व्यापार में सफलता के अवसर मिलेंगे

Next

आज का पंचांग 2 दिसंबर 2024, Aaj Ka Panchang 2 December 2024