Rahu Gochar 2025: शनि की राशि में होगा राहु का गोचर, इन 2 राशियों की किस्मत खुलेगी

Rahu Gochar 2025:  ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक छाया व पाप ग्रह माना गया है। राहु को प्रायः अनिष्ट का कारक माना जाता है। वहीं राहु का राशि परिवर्तन वक्री गति से होता है

Written by: Admin

Published on: November 25, 2024

Rahu Gochar 2025:  ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक छाया व पाप ग्रह माना गया है। राहु को प्रायः अनिष्ट का कारक माना जाता है। वहीं राहु का राशि परिवर्तन वक्री गति से होता है यानी राहु एक राशि आगे नहीं बल्कि एक राशि पीछे गोचर करते हैं। साल 2025 में राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। राहु के कुंभ राशि में प्रवेश से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक, शारीरिक दिक्कत से मुक्ति मिलेगी। बता दें कि कुंभ राशि पर शनि का स्वामित्व है। ऐसे में यहां जानते हैं राहु के कुंभ राशि गोचर से किन राशियों की किस्मत बदलेगी।

राहु गोचर 2025 का समय (Rahu Gochar 2025 Time)

अगले साल यानी 2025 में राहु 18 मई को शाम 05.08 बजे पर मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जानें राहु के इस गोचर का किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा-

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि वालों की कुंडली में राहु पहले भाव में गोचर होगा। इसके चलते सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। किसी करीबी के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। कानूनी कार्यों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। पारिवारिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम प्रसंग बेहतर रहेगी। बिजनेस में प्रगति होगी।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि वालों की कुंडली में राहु तीसरे भाव में गोचर करेंगे। राहु का कुंभ गोचर धनु राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। धनु राशि वालों के आर्थिक कष्ट दूर हो जाएंगे। धन संबंधी मामले सुलझेंगे।। व्यापारियों के लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे। करियर के क्षेत्र में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। किस्मत खुलेगी और अटके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से सामंजस्य रहेगा।

यह भी पढ़ें – Shani Gochar 2025: अगले साल शनि बदलेंगे राशि, इन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें क्या होगा असर?

Previous

Love Horoscope Today: अपनी चाहत का इजहार करेंगे ये लव कपल, दिन बनेगा रोमांटिक

Next

Ketu Gochar 2025: केतु का बड़ा राशि परिवर्तन, ऐसा होगा सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव