रेल यात्रियों को दिवाली-छठ पर मिली बड़ी सौगात, 12000 ट्रेनें चलाई जाएंगी, मोदी कैबिनेट ने लिया अहम फैसला

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में आज मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की गई। इस बैठक में कई बड़े व अहम फैसले लिए गए। सबसे पहले रेल यात्रियों का

Written by: Admin

Published on: October 7, 2025

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में आज मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की गई। इस बैठक में कई बड़े व अहम फैसले लिए गए। सबसे पहले रेल यात्रियों का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार ने 12000  ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।

भारतीय रेलवे द्वारा दिवाली-छठ जैसे त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए देश भर में दिवाली-छठ पर 12 हजार ट्रेनें चलाई जा रही है। इसके अलावा आज की कैबिनेट बैठक में 4 नई रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। ये सभी प्रोजेक्ट 3 से 5 साल में पूरे होंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। 

मंत्री वैष्णव ने यह कहा

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों के बारे में ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब हम अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े माल ढुलाई वाले देश बन गए हैं। हम 10 साल पहले जहां थे, उससे हमने काफी बड़ी छलांग लगाई है।

4 नई रेलवे परियोजनाओं का ऐलान

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज की कैबिनेट बैठक में हमने 4 नई रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। 7 रेलवे कॉरिडोर कुल रेल यातायात का 41% हिस्सा वहन करते हैं। हमने हाल ही में इन कॉरिडोर को मजबूत करने और और अधिक जोड़ने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं। अब, हमने इन कॉरिडोर में न्यूनतम चार लेन और जहाँ संभव हो, छह लेन बनाने का फैसला लिया है वहीं, इस ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि जैसे-जैसे कई रेलवे परियोजनाएं आ रही हैं, रसद लागत कम हो रही है। जनसंख्या और अर्थव्यवस्था में हमारे जैसे कई देशों ने रेलवे पर ज़ोर दिया है क्योंकि यह पर्यावरण के अनुकूल है व लागत कम करने में भी मदद करता है।

नई Hyundai Venue की लॉन्च डेट सामने आई, Tata और Maruti की इन गाड़ियों को मिलेगी टक्कर

व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़े

फेसबुक पेज को फॉलो करें

X पर फॉलो करें

टेलिग्राम चैनल से जुड़े

Previous

नई Hyundai Venue की लॉन्च डेट सामने आई, Tata और Maruti की इन गाड़ियों को मिलेगी टक्कर

Next

छत्तीसगढ़ कैबिनेट मीटिंग 10 अक्टूबर को