डीजल चोरी कर भागते हुए स्टॉपर को टक्कर मारकर पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, फिर डिवाइडर से टकराई गाड़ी

महासमुंद. डीजल चोरी कर भाग रहे लोगों ने गाड़ी को पुलिस स्टाफ पर चढ़ाने की कोशिश की और आगे जाकर डिवाइडर से जा टकराई। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल के पास का है। मामले

Written by: Admin

Published on: January 18, 2025

महासमुंद. डीजल चोरी कर भाग रहे लोगों ने गाड़ी को पुलिस स्टाफ पर चढ़ाने की कोशिश की और आगे जाकर डिवाइडर से जा टकराई। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल के पास का है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि 17 जनवरी को चिवराकुटा निवासी आकाश गुप्ता द्वारा आईचर प्रो 3019 वाहन क्रमांक UP 15 GT 2712 का चालक व अन्य व्यक्तियो के द्वारा चोरी एवं तेजी व लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से वाहन चलाकर पुलिस स्टाफ पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस को प्रार्थी आकाश गुप्ता पिता मोहन गुप्ता निवासी चिवराकुटा ने बताया कि उसकी इंडियन गैस की एजेंसी है। 15 जनवरी को रात्रि करीबन 11 बजे से 12 बजे के मध्य उसकी पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 GS 7478 शंकर ढाबा रेहटीखोल के पास खड़ाी था उक्त वाहन के अंदर वह और उसका ड्रायवर दुखनाशन सोये हुये थे।

अचानक वाहन से आवाज आने से प्रार्थी की नींद खुल गयी और गाड़ी से उतर कर देखा तो आईचर प्रो 3019 वाहन क्रमांक UP 15 GT 2712 के चालक एवं उनके साथी द्वारा उसके पिकअप के टंकी का लॉक तोड़कर पाइप लगाकर डीजल चोरी कर रहे थे। जब वह चिल्लाने लगा तो वे सभी लोग अपनी गाड़ी में बैठकर भागने लगे, इसके बाद प्रार्थी ने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस टीम द्वारा नाकेबंदी की गई। आरोपी अपनी गाड़ी लेकर ओडिशा की ओर भाग रहे थे, रेहटीखोल बेरियर के पास पुलिस स्टाफ द्वारा स्टॉपर लगाकर ट्रक को रोकने के लिए संकेत दिया गया, लेकिन वे नहीं रूके। तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक खतरनाक ढंग से अपने वाहन को चलाते हुए स्टॉपर को ठोकर मारते हुए पुलिस स्टाफ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, अगर पुलिस स्टॉफ मौके से नहीं हटता तो जनहानि हो सकती थी, इसके बाद आगे जाकर अपनी गाड़ी को डिवाइडर से टकराकर एक्सीडेंट कर दिया। जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वाहन को छोड़कर भाग गये थे। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 110, 281, 3(5), 303(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Previous

छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनर्स को दी बड़ी खुशखबरी, महंगाई राहत को बढ़ाने आदेश जारी किए

Next

आज का पंचांग 19 जनवरी 2025, Aaj Ka Panchang 19 January 2025