Rashifal 2025: शनि साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से मुक्त होंगे ये राशि, भाग्य खुलेंगे

Rashifal 2025: इस साल यानी 2025 में कई ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव होगा, जिसका प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन इन 4 राशि वालों के तो भाग्य खुल सकते हैं। नए साल

Written by: Admin

Published on: December 31, 2024

Rashifal 2025: इस साल यानी 2025 में कई ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव होगा, जिसका प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन इन 4 राशि वालों के तो भाग्य खुल सकते हैं। नए साल की शुरूआत होते ही कैलेंडर बदलने वाला है, नया साल कई लोगों की लाइफ भी बदलने वाला साबित हो सकता है। साल 2025 में सूर्य, शनि, गुरु जैसे कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहे हैं। वहीं शनि साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव इन राशियों से दूर होगा। इनके अलावा राहु-केतु जैसे ग्रह भी अपनी चाल में बदलाव करेंगे, जिसका शुभ प्रभाव इन 4 राशियों पर पड़ सकता है।

कन्या वार्षिक राशिफल (Virgo): साल 2025 की शुरुआत कन्या राशि वालों के लिए बहुत शुभ होगी। मई के पहले सातवें भाव से राहु-केतु का प्रभाव दूर हो जाएगा, जिससे वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा और साथी के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। धन संबंधी स्थिति बेहतर होगी।

तुला वार्षिक राशिफल 2025 (Libra): नया साल तुला राशि वालों के लिए भी शानदार परिणाम लेकर आएगा। 29 मार्च 2025 को शनि का मीन राशि में गोचर करना तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। शनि तुला राशि के चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी हैं और छठे भाव में गोचर करेंगे। छठे भाव को शनि के अनुकूल माना गया है। धन, विवाह, करियर को लेकर अच्छी सूचनाएं मिलेंगी

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025 (Scorpio): मार्च 2025 में शनि ग्रह इस राशि से पांचवे भाव में भ्रमण करेंगे। इससे वृश्चिक राशि वालों पर चल रही शनि ढैय्या का प्रभाव खत्म होगा। इस वर्ष से आपको मेहनत का बेहतर फल मिलने लगेगा। करियर, कारोार में होगी प्रगति, धन की चिंता दूर होगी।

मकर वार्षिक राशिफल 2025 (Capricorn): साल 2025 में मकर राशि के जातकों को कई तरह की जटिल समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। अपने जीवन का आनंद लेंगे। करियर में प्रगति होगी। विदेश यात्रा संभव है। लंबे समय मकर राशि में चल रहे शनि साढ़ेसाती का प्रभाव 2025 में खत्म हो जाएगा। जिससे इनकी जटिल समस्याएं दूर होंगी।

Previous

Love Rashifal 2025 : मेष से मीन के जातकों की साल 2025 में लव लाइफ कैसी रहेगी, जानें अपना राशिफल

Next

राशिफल 1 जनवरी 2025: नए साल का पहला दिन उमंग, उत्साह, आनंद में बीतेगा, धन-संपत्ति में वृद्धि, इन्हें मिलेंगे शुभ समाचार