Weather Cricket Sports Bollywood Job Business Lifestyle Spiritual

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Rashifal 7 October 2024: आज भाग्यशाली रहेंगे ये 5 राशि, पूरी होगी मनोकामना, जानें राशिफल

On: October 6, 2024
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal

Rashifal 7 October 2024: आज सोमवार को नवरात्रि की पंचमी है। ज्योतिष के अनुसार आज 5 राशि वाले भाग्यशाली रहेंगे। कई राशियों की मनोकामना पूरी होगी। करियर, व्यापार, नौकरी को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। जानें आज का राशिफल।

Mesh Rashifal 7 October 2024

आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। किसी अन्य की आलोचना में अपना समय बर्बाद न करें। मन में कुंठा न लाएं। वैवाहिक जीवन में अहंकार के कारण समस्या हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को सावधानी रखनी होगी। आपके काम बिगड़ सकते हैं।

Vrishabh Rashifal 7 October 2024

परिवार में प्रेम और सामंजस्य अच्छा रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। युवा करियर को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। दूसरों की सलाह के बजाय अपने विचारों को प्राथमिकता दें। रिश्तेदारों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है।

Mithun Rashifal 7 October 2024

नव विवाहित काफी रोमांटिक पल बितायेंगे। आपको परिश्रम का परिणाम मिलेगा। नयी सम्पत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के साथ दिन का आनन्द उठायेंगे। बुजुर्ग परिजनों की सेहत का ध्यान रखें। किसी से वैचारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। नौकरी में सफलता मिलेगी।

Kark Rashifal 7 October 2024

आज दफ्तर में काम का दबाव कम रहेगा। सामाजिक कार्यों में लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। छोटे बच्चों के प्रति आपका स्नेह भाव बढ़ेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। कई लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से आपको बचना चाहिये। शुभ सूचना मिलेगी।

Singh Rashifal 7 October 2024

आज घर के कामों में काफी ध्यान देंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। यात्रा के दौरान वाहन में खराबी आ सकती है। सावधानी से बातचीत करें। कारोबार में सफलता मिलेगी। शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। किसी करीबी से संबंधों में खटास आ सकती है।

Kanya Rashifal 7 October 2024

युवाओं को आज करियर को लेकर शुभ सूचना मिलेगी। नया सामान खरीद सकते हैं। उच्च अधिकारी आपकी उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। बड़ो की बातें ध्यान से सुनें। बहुत से लोग आपसे जुडने का प्रयास करेंगे। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे।

Tula Rashifal 7 October 2024

आज किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। व्यापारियों के लिये समय बहुत अच्छा रहने वाला है। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। अनुशासन बनाये रखने का प्रयास करेंगे। एकान्त में समय बिताएंगे।धन के लेन-देन को लेकर चिंता हो सकती है।

Vrishchik Rashifal 7 October 2024

जरूरी वस्तु आपको वापस मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। किसी काम को लेकर यात्रा करेंगे। आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। शाम के समय परिजनों के साथ किसी मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें – Shani Dosh : शनि दोष को पहचानें इन 8 लक्षणों से

Dhanu Rashifal 7 October 2024

अपने अधिकारों का गलत उपयोग करने से बचें। अपमानित हो सकते हैं।उधार न दें। नौकरीपेशा के साथ कुछ परेशानी हो सकती है। अधिक लाभ की अपेक्षा में नुकसान हो सकता है। नकारात्मक प्रकृति के लोग परेशान कर सकते हैं। अपने विचारों को गलत दिशा में न ले जाएं।

Makar Rashifal 7 October 2024

आज नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। आपको अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। जटिल कार्यों को पूरा कर लेंगे। समाज में आपको लोकप्रियता मिलेगी।तनाव की स्थिति दूर होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

Kumbh Rashifal 7 October 2024

आज जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों के ऊपर काफी दबाव रहेगा। नौकरी को लेकर ऑफर मिल सकता है। कारोबार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर समस्या हो सकती है।

Meen Rashifal 7 October 2024

आज कुछ संभलकर रहें। नकारात्मकता रहेगी। घर में झगड़ा हो सकता है। कुछ लोग आपको धोखा दे सकते हैं। प्रतिक्रिया न करें।युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। आन्तरिक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। धन लाभ हो सकता है।

Admin

Through the web portal babapost.in, we keep readers informed about the events taking place in the country. This web portal provides you with daily news, auto news, entertainment news, horoscopes, and reliable information related to religion and rituals. babapost.in follows the rules of news hygiene. This web portal does not publish misleading, unverified, or sensational news.
The objective is to satisfy the readers.