RBI Grade B 2025: आरबीआई ग्रेड-बी ऑफिसर भर्ती, आवेदन लिंक एक्टिव, 30 सितंबर तक करें अप्लाई
RBI Grade B 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से ऑफिसर ग्रेड बी (RBI Grade B 2025) के 120 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त 2025 से शुरू कर दी गई है।
वे भी अभ्यर्थी जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2025 निर्धारित है। अप्लाई करने से पहले अभ्यर्थी एक बार योग्यता की जांच अवश्य कर लें।
RBI Grade B 2025: कौन-कौन कर सकता है अप्लाई
इस भर्ती (RBI ग्रेड बी ऑफिसर) में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन/ संबंधित क्षेत्र में एमए/ एमएससी/ 55 फीसदी मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री की हो। ध्यान रखें आरक्षित वर्ग को पास पर्सेंटेज में 5 फीसदी की छूट दी गई है।
RBI Grade B 2025: आवेदन फीस
आवेदन पत्र भरने के साथ अनारक्षित, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये (+ 18% जीएसटी) का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये (+18% जीएसटी) निर्धारित है। वे अभ्यर्थी जो स्टाफ के हैं वे निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से पदानुसार ऑफिसर ग्रेड B General के लिए 83 पद, ऑफिसर ग्रेड B DEPR के लिए 17 पद और ऑफिसर ग्रेड B DSIM के लिए 20 पद आरक्षित किए गएहैं।
RBI Grade B 2025: आयु सीमा
इस भर्ती के तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट की पात्रता होगी।
RBI Grade B 2025: कैसे करें अप्लाई?
आरबीआई की इस भर्ती में शामिल होने के लिए सीधे आवेदन किया जा सकता है। आपकी सुविधा यहां आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं जिससे सीधे आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल ibpsreg.ibps.in/rbioaug25/ पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
- अब हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करना होगा।
- अंत में निर्धारित फीस जमा करके आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- फॉर्म जमा करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।
RBI Grade B 2025: महत्वपूर्ण लिंक
RBI Grade B Application Form 2025
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।