NTPC में निकली एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के 450 पदों पर भर्तियां, 140000 रुपए तक सैलरी

NTPC Recruitment 2025: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) द्वारा इंजीनियरिंग एक्जिक्यूटिव ट्रेनी के 475 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गएहैं। इंजीनियरिंग एक्जिक्यूटिव ट्रेनी पदों पर कैंडिडेट्स

Written by: Admin

Published on: February 4, 2025

NTPC Recruitment 2025: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) द्वारा इंजीनियरिंग एक्जिक्यूटिव ट्रेनी के 475 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गएहैं।

इंजीनियरिंग एक्जिक्यूटिव ट्रेनी पदों पर कैंडिडेट्स का चयन गेट 2024 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 40000 रुपये से 140000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। एनटीपीसी भर्ती 2025 (NTPC Recruitment 2025) के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। एनटीपी में नौकरी पाने का युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। इस पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी 2025 तक एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

NTPC Recruitment 2025: उम्र सीमा

एनटीपीसी भर्ती 2025 (NTPC Recruitment 2025) के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट की पात्रता होगी। 

NTPC Recruitment 2025: जरूरी योग्यता 

एनटीपीसी (NTPC) के इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।

NTPC Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

NTPC की इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये देने होंगे। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

NTPC Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

एनटीपीसी इंजीनियरिंग एक्जिक्यूटिव ट्रेनी (NTPC Recruitment 2025) पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को गेट 2024 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट करेगा। फिर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराना होगा। 

Previous

Lucky Rashi: फरवरी के पहले हफ्ते में इन चार राशियों पर किस्मत मेहरबान, गजकेसरी राजयोग का होगा शुभ प्रभाव

Next

SSC JE Paper 2 Result 2025 Declared| एसएससी जेई पेपर 2 रिजल्ट 2025 घोषित