गौरव शिक्षा प्रदाता भर्ती 2025: गरियाबंद जिले के मैनपुर, फिंगेश्वर, देवभोग व छुरा विकासखंड में संचालित शासकीय प्राथमिक शालाएं तथा हाईस्कूल/हायर सेकंडरी स्कूल जिसमें गणित, विज्ञान तथा अंग्रेजी व्याख्याता की कमी हो वहां गौरव शिक्षा प्रदाता के पद पर मानदेय आधार पर अध्यापन हेतु रखा जा सकता है। इसे लेकर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया। इच्छुक आवेदक अपने आदन पत्र निर्धारित पपत्र में डाक के माध्यम से अथवा सीधे/व्यक्तिगत रूप से संबंधित स्कूल के संस्था प्रमुख के पास दिनांक 15.10.2025 तक जमा कर सकते हैं।
गौरव शिक्षा प्रदाता पद पर हाई/हायर सेकंडरी स्कूल हेतु चयन प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया जाएगा। वहीं प्राथमिक शाला हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित संस्था के प्रधान पाठक द्वारा किया जाएगा।
वहीं शैक्षणिक योग्यता सहायक शिक्षक हेतु 12वीं उत्तीर्ण एवं व्याख्याता हेतु संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष निर्धारित है। शासन के निर्देशानुसार अधिकतम छूट 45 वर्ष आयु से अधिक नहीं होगी।
यह भी पढ़ें – जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र संचालन के लिए करें आवेदन, अंतिम तिथि 17.10.2025
गौरव शिक्षा प्रदाता सहायक शिक्षक/व्याख्याता पद पर चयन मेरिट आधार पर किया जाएगा। बी.एड/डीएड योग्यताधारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन जरूर करें।
बता दें कि व्याख्याता के रिक्त पदों पर 4 माह अवधि (नवंबर 2025 से फरवरी 2026) तक के लिए नियुक्ति होगी। साथ ही मानदेय की व्यवस्था डीएमएफ मद से की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार जिले के बाहर के निवासी चयन प्रक्रिया में अपात्र होंगे और उन्हें चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – HPU AE Recruitment 2025: हरियाणा पावर यूटिलिटीज में 285 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू, ग्रेजुएट करें अप्लाई