RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हुए, ये है डिटेल्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। RPSC ने 574 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं।

वे उम्मीदवार जो राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करना चाहते हैं, इन पदों के लिए आवेदन 19 अक्टूबर, 2025 रात 12 बजे कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, RPSC की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन 01 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। आवेदन भरने के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in विजिट कर सकते हैं। 

RPSC Assistant Professor Vacancy 2025: आयु-सीमा कितनी है?

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा, विशेष वर्ग के कैंडिडेट्स को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। राजस्थान के एससी एवं एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग की महिला कैंडिडेट्स को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट और राजस्थान राज्य की एससी एवं एसटी, ओबीसी महिला व दिव्यांग कैंडिडेट्स को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

RPSC Assistant Professor New Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानें

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट्स ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। साथ ही कैंडिडेट्स ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) पास किया हुआ होना चाहिए और कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। 

RPSC Assistant Professor Bharti 2025: आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सामान्य व ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये, एससी एवं एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है।

RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: कैसे होगा चयन?

कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में कैंडिडेट्स से संबंधित विषय और राजस्थान राज्य से संबंधित विषय से 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित कैंडिडेट्स को प्रतिमाह 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये/माह प्रदान किए जाएंगे।

टेलीग्राम चैनल से जुड़े