मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Saptahik Rashifal: 18 से 24 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, सिंह, तुला, कुंभ के साथ इन राशियों के लिए शुभ रहेगा सप्ताह

On: November 18, 2024
Follow Us:
Saptahik Rashifal 18 November to 24 November 2024

Saptahik Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए सोमवार 18 नवंबर से रविवार 24 नवंबर 2024 का भविष्यफल कैसा रहने वाला है। आइए यहां जानते हैं साप्ताहिक राशिफल के बारे में (Weekly Horoscope)।

साप्ताहिक राशिफल 18 नवंबर से 24 नवंबर 2024 | Saptahik Rashifal 18 November to 24 November 2024

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह सम्पत्ति से जुड़े हुए मामले बहुत अच्छे रहेंगे। कारोबार से जुड़ी हुई समस्या दूर होंगी। वकालत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े केस मिल सकते हैं। प्रतिद्वंदी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। माता-पिता आपके प्रति गर्व का भाव रखेंगे। फाइनेंस और इनवेस्टमेंट बैंकिंग से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिये सप्ताह शुभ है। समझदारी से कठिन उलझनों को सुलझा लेंगे। घरेलू और कार्यक्षेत्र की समस्याओं से राहत मिलेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसे हल्के में न लें। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। घरेलू खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। सोशल मीडिया पर अजनबियों से दोस्ती न बढ़ायें। जीवनसाथी के साथ थोड़ी खट्टी-मीठी बातचीत या बहस हो सकती है। पेट में गैस और अपच की समस्या होगी। खानपान में तली-भुनी चीजों से परहेज करें। सन्तान की चिन्ता हो सकती है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

आपके लिए यह सप्ताह आनन्द और उल्लास से भरपूर रहेगा। आपके मस्तिष्क में कई सारी योजनायें चल रही हैं। व्यवसाय में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार की योजनाओं को प्राथमिकता से दें। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। परोपकार के कार्यों में आपका धन खर्च करना होगा। इस सप्ताह बहुत लाभकारी रहने वाली है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में आपको काफी बड़ा सम्मान मिलेगा। छोटे भाई-बहन के जीवन में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोग बहुत अच्छा धन अर्जित करेंगे। अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करें। उच्च रक्तचाप के रोगी अपनी जांच करवाते रहें। बवासीर के रोगियों को गरम प्रकृति का भोजन नहीं करना चाहिये। कुछ लोग आपके कार्यों में हस्तक्षेप करने का प्रयास करेंगे। जिससे कुछ नाराज हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में आकर्षण कुछ कम रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

करियर, जॉब को लेकर यात्रा होने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आप लोन ले सकते हैं। इस सप्ताह आप ख़रीदारी में काफी धन खर्च करेंगे। वेडिंग कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। आप लोगों को अच्छी सलाह देकर मदद करना चाहेंगे। परवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। आपकी प्रतिभा विकसित होगी। विद्यार्थियों को इन्टरन्शिप के मौके मिलने की संभावना है। सन्तान की प्रगति से आप काफी प्रसन्न होंगे। इस सप्ताह आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धन के लेन-देन को लेकर थोड़ी समस्या होगी। घर की बातें बाहर के लोगों से शेयर न करें। आय-व्यय में थोड़ी असमानता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपके खर्च बढ़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल में बुजुर्ग लोगों को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए बेहद सकारात्मक सिद्ध होगी। लम्बित योजनाओं को आप पुनः शुरू कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र के प्रोफेशनल्स के लिये सभी दिन बहुत ही अच्छे हैं। आपकी आय में वृद्धि होने की प्रबल सम्भावना है। संचित धन का बेहतरीन उपयोग करेंगे। नये विचारों का प्रभाव आपके ऊपर पड़ेगा। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। करियर की बाधायें दूर होंगी। अति आत्मविश्वास के कारण थोड़े काम बिगड़ सकते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से नये मित्र सम्बन्ध बन सकते हैं। काम के दौरान आराम को भी समय दें। बिना जाने-समझे आपको बड़ा काम करने से बचना चाहिये। सपनों की दुनिया से निकलकर वास्तविकता में जियें। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों को परेशानी होगी। गैस, पित्त की अधिकता रहेगी।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह में शुरु के चार दिन शुभ रहेंगे। कारोबार का तनाव दूर होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की रुकी हुई पेमेंट दोबारा प्राप्त हो सकती है। मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के लिये उपहार खरीद सकते हैं। परामर्श सम्बन्धी कार्यों से लाभ मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह शुभ है। रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। व्यापार में आप साझेदारी कर सकते हैं। जरूरी काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। अपनी योग्यता और प्रतिभा के बलबूते विशेष उपलब्धियाँ अर्जित करेंगे। उच्च शिक्षा ले रहे लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर बयान देने चाहिये। फालतू की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। सारा काम अपने ऊपर न लें। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है। सूर्य का राशि परिवर्तन वात रोग बढ़ा सकता है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

आपके लिए पूरा सप्ताह आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में आप अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। नया वाहन खरीदने के लेकर प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते काफी मधुर रहने वाले हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों की कड़वाहट अब दूर हो सकती है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पिता का व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको बचत करने के अवसर मिलेगा। परिवार के लोग काफी ध्यान रखेंगे। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे लोगों से मिलना पड़ेगा जिन्हें शायद आप पसन्द न करते हों। कमीशन सम्बन्धी कार्यों से अपेक्षानुसार लाभ नहीं मिलेगा। मन में कुछ ईर्ष्या के विचार पनप सकते हैं। पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं तो आपको पेपरवर्क्स में काफी सावधानी रखनी होगी। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे लेकिन आपको मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं करना चाहिये। धर्म-कर्म के प्रति निष्क्रिय हो सकते हैं।

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे। व्यवसायियों के लिये ये सप्ताह सामान्य है। लेकिन व्यापार में आने वाली चुनौतियों से काफी हद तक निपट लेंगे। आपकी महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। नया सीखने के इच्छा जागृत होगी। सम्पत्ति खरीदने के लिये ये सप्ताह बहुत ही शुभ है। समाज के उच्च वर्ग के बीच आपका रसूख बढ़ेगा। आपकी इच्छाशक्ति आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। अपनी योग्यता को पहचानें और उसे विकसित करें। विरोधी भी आपसे मित्रवत व्यवहार करने लगेंगे। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिये आर्थिक दृष्टिकोण से काफी अच्छा है। माता-पिता को अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखना चाहिये। संचार माध्यमों का गलत उपयोग न करें। कर्ज लेने से आपको बचना चाहिये। महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले योजनाओं पर सोच-विचार करें। अपना इम्यून सिस्टम अच्छा रखें। कफ और एलर्जी की समस्या हो सकती है। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें – Shani Vakri 2025: शनि की उलटी चाल इन राशियों के लिए बनेगी बाधा, जानें मेष से मीन राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप काफीशांत रहेंगे। कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। नयी उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता बनेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। व्यापार में आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों के साथ बहुत ही अच्छा समय बितायेंगे। बॉस का व्यवहार आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप काफी रोमांटिक रहेंगे। आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। अपनी गलतियों पर पर्दा डालने के बजाय उससे सीखने की कोशिश करनी चाहिये। अपनी दिल की आवाज को अवश्य सुनें। लोहे के व्यापार में लाभ कम होगा। बदन दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। आँखों में जलन की शिकायत हो तो आपको डॉक्टर से अवश्य मिलना चाहिये। बुजुर्ग लोगों की सलाह अवश्य सुनें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

आपके लिए इस सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। दिनचर्या काफी संयमित रहेगी। अपने लक्ष्यों के प्रति एकाग्र रहेंगे। आपके आदर्श व्यवहार की प्रशंसा होगी। नयी तकनीक के प्रति आकर्षित रहेंगे। आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहेगी। विरोधी भी आपके प्रति काफी अच्छा व्यवहार रखेंगे। बच्चों की पढ़ाई में आ रही बाधा दूर होगी। मन में नये कारोबार को लेकर विचार आ सकते हैं। बच्चे पिता से काफी सीखना पसन्द करेंगे। नये सम्पर्क विकसित होंगे। सभी काम व्यवस्थित रीति से होंगे। पारिवारिक माहौल थोड़ा अव्यवस्थित रहेगा। संगीत और ललित कलाओं से जुड़े लोगों को नये अनुभवों की प्राप्ति होगी। अपनी कमियों पर अवश्य ध्यान दें। रहन-सहन और जीवनस्तर की गुणवत्ता कम न होने दें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। सर्वाइकल के रोगियों को दिक्कत हो सकती है। क्रोध और ऊँची आवाज में किसी से बात न करें। गलत खानपान से पाचन बिगड़ सकता है।

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह की शुरुआत में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सुधरेगा।प अपनी उन्नति से सन्तुष्ट नहीं थे। लेकिन अब आप अपने प्रदर्शन को सुधारेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। अधूरे पड़े कार्यों को लक्ष्य बनाकर के पूरे कर सकते हैं। महिलाओं के लिये ये सप्ताह बहुत ही अच्छा बीतने वाला है। आज आपको नये अनुभव प्राप्त होंगे। नये व्यापार को लेकर योजना बना सकते हैं। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े करियर में बहुत ही बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। गुरुवार और शुक्रवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे। किसी परिचित व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है। व्यर्थ के प्रेम-प्रसंगों में अपना समय बर्बाद न करें। कमरदर्द की शिकायत हो सकती है। अपने गलत आदतों में सुधार करें। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। पुरानी बातों को खींचने से बचें। बहुमूल्य वस्तुओं को सँभाल कर रखें। क्रोध करने से बचें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह युवाओं के लिए शानदार रहेगा। इंटरव्यू कॉल आ सकती है। बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नजदीकी रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है। धन लाभ के बहुत अच्छे अवसर आपको प्राप्त होंगे। आयात-निर्यात और मार्केटिंग से उच्च आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों का विवाह इस सप्ताह तय होने की मजबूत सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी आपको बहुत ही अच्छा समर्थन प्रदान करेगा। टूर पर जा सकते हैं। विद्यार्थी अपने ज्ञान और स्किल में वृद्धि करने की दिशा में काम करेंगे।सप्ताह की शुरुआत में दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की भावना उत्पन्न हो सकती है। भाई-बहनों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में पारदर्शिता अवश्य रखें। गैस के मरीजों को थोड़ी परेशानियां झेलनी पड़ेगी। ससुराल पक्ष को लेकर थोड़े तनाव में आ सकते हैं। योग और व्यायाम शुरू करेंगे।

मीन साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिये अच्छा अनुकूल रहने वाला है। बहुप्रतीक्षित काम सप्ताह की शुरुआत होगी। यह सप्ताह आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। आप निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर रहेंगे। बच्चों के करियर की बाधा दूर होगी। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों को जॉब के अवसर मिलेंगे। बेरोजगार लोगों की नौकरी लग सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। आप अनुशासन का पालन करेंगे। अपनी क्षमताओं का अच्छा प्रयोग करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले लंबित हो सकते हैं। परिवार के लोगों के बीच कलह हो सकती है। घर की समस्याओं को बाहर के लोगों से शेयर न करें। बैंक-बैलेंस किसी जरूरी काम में खर्च हो सकता है। जिसके कारण आपको थकावट का अनुभव होगा।

यह भी पढ़ें –

Weekly Horoscope 18 November to 24 November 2024, साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 नवंबर 2024

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

और पढ़ें

Aaj Ka Ank Jyotish

19 अक्टूबर 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल: जानिए 1 से 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा

Financial Horoscope Today

आर्थिक राशिफल 19 अक्टूबर 2025: मेष से मीन तक जानें आज आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी? कौन होगा धनवान, किसे होगी सावधानी की ज़रूरत?

Aaj Ka Love Rashifal

आज का लव राशिफल 19 अक्टूबर 2025: प्यार के रंग में रंगे रहेंगे ये राशि वाले, जानें किसका दिन रहेगा रोमांटिक

आज का राशिफल

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2025: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन – किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रखना होगा सावधान

Aaj Ka Love Rashifal

18 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल: प्रेम में किसकी चमकेगी किस्मत, कौन होगा अपने पार्टनर के और करीब – जानें सभी 12 राशियों का प्यार भरा दिन

aaj ka arthik rashifal

धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 आर्थिक राशिफल: धन की बरसेगी वर्षा इन राशियों पर, जानें आज किसे होगा बड़ा फायदा