HomeAstrologySaptahik Rashifal 21 to 27 April 2025: इस सप्ताह का आनंद लेंगे...

Saptahik Rashifal 21 to 27 April 2025: इस सप्ताह का आनंद लेंगे ये राशि, वृश्चिक दिखावा न करें

WhatsApp Group Join Now

Saptahik Rashifal 21 to 27 April 2025, साप्ताहिक राशिफल 21 से 20 अप्रैल 2025: इस सप्ताह कर्क सहित इन राशि वालों पर किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके जीवन में सुख-चैन बढ़ेगा। तनाव में कमी आएगी। इस सप्ताह कुछ राशि के जातक विदेश यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं आपका Weekly Horoscope 21 to 27 April 2025 कैसा रहेगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025

इस सप्ताह मान-सम्मान के साथ उत्तम आर्थिक लाभ का आनन्द लेंगे। शिक्षा और परिवार के लिये सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। भविष्य के लिये योजना बना सकते हैं। जॉब इन्टरव्यू में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। व्यवसाय के लिये लोन लेने का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह लेने से आपको लाभ होगा। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। सप्ताह के प्रारम्भिक दिनों में बीमारियों में धन खर्च हो सकता है। आपको किसी की गारण्टी नहीं लेनी चाहिये। आपका मन किसी आशंका को लेकर विचलित हो सकता है। स्वयं को बड़ा दिखाने के चक्कर में किसी का अपमान न करें। नींद में कमी के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दूसरों पर अधिक निर्भर रहना उचित नहीं है। अकारण कार्यों में समय व्यर्थ न करें।दर्द और गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025

इस सप्ताह वैवाहिक सम्बन्धों का भरपूर आनन्द लेंगे। बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। आपकी दिनचर्या सन्तुलित रहेगी। परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने में सफल रहेंगे। कुछ गैरपारम्परिक उपक्रमों के माध्यम से आपको लाभ हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी नये प्रोजेक्ट् में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अनावश्यक यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य काफी कमजोर रहने वाला है। महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। आवश्यक लगे तो चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। दस्तावेजों का सावधानी पूर्वक अध्ययन करें। नकारात्मक संगत से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। कुछ लोग आपका ध्यान भटकाने का भी प्रयास करेंगे। नये प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी सावधानी रखें।

-

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025

नया कारोबार शुरू करने के लिये यह सप्ताह अनुकूल है। पुरानी योजनाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कानूनी मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आयेंगे। इस सप्ताह परिवार को भी आप काफी समय देंगे। विद्यार्थी नये कोर्स को लेकर आवेदन कर सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। योजना बनाकर काम करने से सफलता शीघ्र मिलेगी। गुरुवार के बाद विरोधी आपके सामने कमजोर हो जायेंगे। आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। अपने बजट को ध्यान में रखते हुये निवेश करें। आत्मविश्वास की कमी के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में तनाव हो सकता है। आपकी बातों का लोग गलत मतलब भी निकाल सकते हैं। इसीलिये सोच-समझ कर ही बात करें। वायरल बुखार से पीड़ित हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025

इस सप्ताह काफी काम करना पड़ेगा। समाज कल्याण के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं। घर में प्रसन्नता का माहौल होगा। सम्पत्ति विवाद के मामले हल होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय के लिये फण्ड ढूँढ रहे हैं तो सप्ताह के मध्य में सफलता मिल सकते हैं। भौतिक सुखों का भरपूर आनन्द लेंगे। इस सप्ताह बहुप्रतीक्षित यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपको हल्के में ले सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े असहज हो सकते हैं। चापलूस लोगों पर दृष्टि बनाये रखें। शुक्रवार को घर में अचानक बिना बुलाये मेहमान आ सकते हैं। सिर में भारीपन और थकान हो सकती है। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025

इस सप्ताह रिश्तों को काफी महत्व देंगे। अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने के अवसर मिलेंगे। आपको पुराने सम्पर्कों से लाभ प्राप्त होगा। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के माध्यम से जॉब मिल सकती है। किसी रिश्तेदार को लेकर शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसायी सोशल मीडिया पर अपना प्रमोशन कर सकते हैं। अपनी उपलब्धियों से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। जॉब में आपकी सैलरी बढ़ सकती है। आपका व्यवहार खराब हो सकता है। छोटी-मोटी नोंक-झोंक बड़ी लड़ाई में परिणित हो सकती है। अपनी शर्तों को दूसरों पर लादने से बचें। मन कुछ कारणों से खिन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ससुराल पक्ष के लोगों से आपको कुछ परेशानी होगी। वाहन धीमी गति से चलायें। लोहे व विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025

इस सप्ताह लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। व्यवसाय में आप नये पार्टनर्स जोड़ सकते हैं। कृषि कार्यों और भारी उद्योगों से जुड़े हुये लोगों के लिये यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। शेयर मार्केट और इन्श्योरेंस से भी आपको धन लाभ हो सकता है। आप लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। सन्तान के करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा।लेन-देन के मामलों में पारदर्शिता बनाये रखें। सहकर्मियों पर शंका न करें। निवेश करने से पहले सलाह लेना हितकर होगा। महिलाओं को सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिये। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। किसी पुरानी अप्रिय घटना के कारण मन उदास हो सकता है। प्रेम विवाह को लेकर घर में चर्चा करने के लिये समय उत्तम नहीं है।

तुला साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025

सप्ताह की शुरुआत में आप मित्रों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द लेंगे। अपने प्रेमी को विवाह के लिये प्रपोज भी कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच की गलतफहमियाँ दूर हो सकती हैं। आपके विचारों की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगी प्रशंसा करेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। अपनी स्किल्स को बढ़ाने के लिये अध्ययन में भी रुचि ले सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। कारोबार में आप अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान देंगे।आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अनैतिक गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें। यदि जॉब में बदलाव करना चाह रहे हैं तो यह सप्ताह शुभ नहीं है। घर में झगड़ा हो सकता है। पिता के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। सिरदर्द के रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये।

यह भी पढ़ेंमासिक राशिफल अप्रैल 2025: इन जातकों के लिए यह माह रहेगा खास, मिलेगी सफलता

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025

इस सप्ताह धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि ले सकते हैं। मित्रों के साथ पुराने मतभेदों को दूर करने के लिये यह सप्ताह बहुत अच्छा है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखने के लिये योग और प्राणायाम का सहारा लेना उत्तम होगा। लोगों की मदद करने से पीछे न हटें। क्योंकि आपके सहयोग से अनेक लोगों के रुके हुये कार्य बन सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने के लिये आप छुट्टी लेने का विचार बनायेंगे। कानूनी प्रोफेशन से जुड़े लोगों को बड़े केस मिल सकते हैं। अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें। महिलाओं को हार्मोनल असन्तुलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को अधिकारियों के साथ तनाव हो सकता है। नियमों का पालन करने में कोताही न बरतें। आपको सन्तान के व्यवहार पर नजर बनाये रखनी चाहिये। दिखावे के चक्कर में धन खर्च न करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025

यह सप्ताह आपके लिये शुभ रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। अपने काम पर फोकस बनाकर रखें। अपने आत्मविश्वास का भरपूर लाभ आपको करियर में प्राप्त होने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। बच्चों के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे। कारोबार में आप नवीन प्रयोग करने का विचार बना सकते हैं। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। युवाओं को प्रेम सम्बन्धों को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। आपको अपने मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। छोटे बच्चों के एडमीशन और पढ़ाई को लेकर चिन्ता हो सकती है। सप्ताह के मध्य में अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर परेशानी होगी। सेहत थोड़ी कमजोर रहने वाली है। इसीलिये अपने आहार-विहार पर अधिक ध्यान दें। अनचाहे सम्बन्धों के कारण आपको परेशानियाँ हो सकती है। परिजनों के व्यवहार से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं।

मकर साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025

सप्ताह की शुरुआत अनुकूल रहने वाली है। इस सप्ताह आपको प्रियजनों से उपहार मिल सकते हैं। काफी समय से लम्बित विदेश यात्रा होने की सम्भावना भी बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। विद्वानों के बीच आपकी पूछ-परख बढ़ेगी। बुजुर्गों का मार्गदर्शन लेते रहना आपके व्यक्तित्व को निखारने में सहायक होगा। वैवाहिक सम्बन्ध काफी रोमान्टिक रहेंगे। खुद पर विश्वास बनाकर रखें। लेकिन आप आसपास के वातावरण में कुछ कमी भी महसूस कर सकते हैं। घरेलू मामलों में शान्ति से काम लें। परिजनों से वैचारिक भिन्नता उभर के सामने आ सकती है। कारोबार में नया निवेश करने को लेकर सावधानी रखें। अपनी गलत आदतों को बदलें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025

पूर्व में की गयी मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। कारोबार को लेकर विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में आपको धन लाभ हो सकता है। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण बदल सकता है। सप्ताहान्त में व्यापार में नये साझेदारों के जुड़ने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। बेकार के कार्यों में अपना समय व्यर्थ न करें। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। फाइनेन्स सम्बन्धी परेशानियों से घिरे रहेंगे। विश्वसनीय लोगों से धोखा मिल सकता है। कुछ लोग आपके विषय में गलत बातें फैला सकते हैं। परिजनों की नर्म सेहत आपके लिये चिन्ता का कारण बन सकती है। सप्ताह के मध्य में सिरदर्द की समस्या हो सकती है। भोग-विलास में धन खर्च हो सकता है। क्रोध और उत्तेजना के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

मीन साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025

इस सप्ताह नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। व्यापार को लेकर कोई गम्भीर समस्या दूर हो सकती है। विशेषज्ञों से सलाह लेकर काम करना लाभकारी होगा। अधिकारी वर्ग के लोग आपसे कुछ महत्वपूर्ण बातें शेयर कर सकते हैं। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक के लिये जा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। शेयर बाजार में निवेश काफी लाभकारी होगा। कर्ज को लौटाने का दबाव रहेगा। लोकप्रियता के चक्कर में गलत बातों का प्रचार न करें। यदि आप किसी विषय को लेकर सन्देह में हैं तो उसकी जाँच-पड़ताल अवश्य कर लें। आपको कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मौसमी बीमारियों के कारण परेशान होना पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों के कारण आप डिप्रेशन महसूस करेंगे।

Weekly Horoscope 21 April to 27 April 2025, साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025