HomeAstrologySaptahik Rashifal 23 June to 29 June 2025: जानिए साप्ताहिक राशिफल कैसा...

Saptahik Rashifal 23 June to 29 June 2025: जानिए साप्ताहिक राशिफल कैसा रहेगा, क्या कहते हैं आपके सितारे

WhatsApp Group Join Now

Saptahik Rashifal 23 June to 29 June 2025, साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025 : इस सप्ताह साप्ताहिक राशिफल कैसा रहेगा, जानिए अपना Weekly Horoscope..

Saptahik Rashifal 23 June to 29 June 2025, साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025

मेष साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी। परिजनों, मित्रों और अधिकारियों से सहायता मिल सकती है। जीवनसाथी भावनाओं को समझेगा। आपका मन शान्त रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिये सप्ताह अच्छा नहीं है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में आपकी आय बढ़ सकती है। निवेश के दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा रहेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025

यह सप्ताह आपके लिये अनुकूल ही रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक सहयोगियों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। लोग सलाह लेने के लिये आपके पास आ सकते हैं। व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ काफी रोमान्टिक रहेगी। नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों में रोमांस रहेगा।

-

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025

इस सप्ताह कारोबार के विस्तार में सफल होंगे। अपना समय दूसरों की सहायता में लगायेंगे। भूमि-सम्पत्ति को लेकर शानदार डील मिल सकती है। परिवार का वातावरण उत्तम रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से आपके करियर में अच्छा उछाल आ सकता है। नये व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। आपकी समझदारी से आर्थिक नुकसान टल सकता है। अपने लवर को प्रपोज कर सकते हैं।

कर्क साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025

इस सप्ताह आपके रचनात्मक कार्यों और विचारों को परिवार का समर्थन मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। कम प्रयासों में ही आप अपने सहयोगियों से आगे निकल जायेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्पोरेट जगत से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025

रुके हुये काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सारा माहौल आपके ही पक्ष में रहेगा। विदेश से नौकरी के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। सूर्य के गोचर के प्रभाव से किसी निजी या सरकारी संस्था से आपको कोई सम्मान दिया जा सकता है। अपने प्रयासों में कमी न रखें। धार्मिक आयोजनों में रुचि लेंगे। अपने अधिकारों व दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करेंगे। नौकरी व शिक्षा के लिये यह सप्ताह अच्छा है।

कन्या साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025

आपके लिए यह सप्ताह उत्तम है। आपकी सलाह लोगों के लिये लाभकारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा। शुभचिन्तक और मित्र आपको उपहार दे सकते हैं। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थियों को स्वाध्याय करना चाहिये। पैतृक सम्पत्ति का बेहतरीन लाभ उठा पायेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह पर ध्यान देंगे तो लाभ होगा। लव रिलेशनशिप से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने का समय है।

सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का संयोग, इन राशियों की किस्मत चमकेगी

तुला साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025

इस सप्ताह दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की समस्यायें दूर होंगी। छात्रों के लिये समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। भूमि सम्बन्धी खरीदारी की योजना बनेगी। अपने सभी कार्य सोच-समझकर ही करें। रिश्तेदारों से लाभ प्राप्त होगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय में जबरदस्त तेजी आ सकती है। उच्चाधिकारियों से मोटिवेशन प्राप्त होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कोई निर्णय ले सकते हैं। भाइयों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में भाग्य का लाभ मिलेगा। यदि कारोबार में विस्तार करना चाहते हैं तो आपको नया लोन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। निजी नौकरी कर रहे जातकों के लिये सप्ताह बहुत ही बेहतरीन रहेगा। कारोबार में आपकी सक्रियता बढ़ने वाली है। ज्यादा आय प्राप्त होने की भी सम्भावना है। धन से जुड़े कई मामलों में लाभ मिलेगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025

इस सप्ताह विवाह के लिए स्वीकृति मिल सकती है। इष्ट मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार और धन को लेकर समस्या दूर होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रमोशन मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उच्च पदासीन लोगों से आपके सम्बन्ध सुधरेंगे। आपके विचारों में नयी स्पष्टता आयेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी दूर होगी। लाइफ पार्टनर अत्यन्त प्रसन्न रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025

इस सप्ताह कारोबार में परिवर्तन कर सकते हैं। आपका मनोबल अच्छा रहेगा। व्यवहारिक होकर निर्णय लेना आपके हित में होगा। सरकार से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह शुभ सिद्ध होगा। परिजनों के लिये आप उपहार खरीद सकते हैं। जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके ज्ञान और प्रतिभा की प्रशंसा होगी। वैवाहिक सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। कार्यों में सहायता करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025

इस सप्ताह परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। व्यापार में नये सौदे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण बैठकों में सम्मिलित होंगे। बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने की संभावना है। लजीज पकवानों का आनन्द उठायेंगे। घर में कुछ नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। फाइनेन्स से जुड़े कुछ आवश्यक निर्णय लेने होंगे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कोई नयी उपलब्धि आपको मिल सकती है। वैवाहिक सम्बन्धों में निकटता रहेगी।

मीन साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर हो सकती है। आपके खर्चों में कमी आयेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बड़ी महँगी शॉपिंग कर सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। युगल जोड़े फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। कला और तकनीक से जुड़े जातकों के लिये यह सप्ताह शुभ रहेगा।