Saptahik Rashifal 28 April to 4 May 2025 : इस सप्ताह कई राशियों की किस्मत बुलंदी पर रहेगी। कारोबार, करियर, नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साप्ताहिक राशिफल के आधार पर जानें आपके लिए अगला सात कैसा रहेगा।
Saptahik Rashifal 28 April to 4 May 2025, साप्ताहिक राशिफल 28 अप्रैल से 4 मई 2025
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कई लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। मॉडलिंग के करियर से जुड़े लोगों को महँगे ब्राण्ड्स से ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने कर्जों को चुकाने में सहायता मिलेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। आपको किसी सराहनीय कार्य के लिये प्रशंसा मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता के बावजूद आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करें। लीवर से जुड़ी परेशानियाँ सामने आ सकती हैं। भारी मशीनरी से जुड़े काम में कठिनाई आयेगी। अपने व्यवहार को सदैव संयमित रखें। पुरानी नकारात्मक बातें आपके ऊपर हावी हो सकती हैं। ऑफिस में बॉस से अधिक बातें न करें। लोग आपकी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिये। आपको सेहत का ध्यान अवश्य रखना चाहिये। मंगलवार और बुधवार के दिन शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक निवेश करें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
करियर में इस सप्ताह अच्छा मौके मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भविष्य को लेकर लाभ की स्थितियाँ निर्मित होंगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। जॉब में आपका दबदबा बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आने की सम्भावना प्रबल है। सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा। आप उच्च आदर्शों के प्रभाव में रहेंगे। संगीत और गेम्स आदि में आप स्वाभाविक रुचि लेंगे। प्रबन्धन के उच्च पदों पर बैठे लोगों के लिये पूरा सप्ताह बेहद शुभ है। हालांकि शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। अपनी कमजोरी का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। मानसिक चिन्ता एवं तनाव के कारण माइग्रेन जैसी समस्या भी हो सकती है। दूसरों के भरोसे अपनी कोई योजना न बनायें। आप अतिवादी विचारों के प्रभाव में आ सकते हैं। अपनों से नाराज भी हो सकते हैं।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने के योग बन रहे हैं। रेस्टोरेन्ट और फूड व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह भाग्यशाली है। सप्ताह के मध्य में आपके प्रिय रिश्तेदार घर पर पधार सकते हैं। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। लोगों के लिये आप प्रेरणास्रोत रहेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की प्रशंसा करेंगे। पहले की गयी मेहनत का परिणाम आपको इस सप्ताह प्राप्त होगा। नव दम्पति इस सप्ताह फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। नये उद्यमों को शुरू करने में धन खर्च करेंगे। करीबी, परिचितों के साथ विवाद मोल न लें। हृदय रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। सन्तान के विवाह को लेकर माता-पिता परेशान हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से पीछे न हटें। रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं में कमी आ सकती है। पुरानी गलतियों को दोबारा दोहराने से बचें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह करियर की दृष्टि से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। निजी जीवन में प्रेम भावना का विकास होगा। लोग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। भविष्य को लेकर आप योजना बना सकते हैं। व्यावसायिक यात्राओं का भरपूर आनन्द लेंगे। निश्चिन्त होकर बड़े और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति एकाग्र रहेंगे। कर्मचारियों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सन्तान के प्रति गर्व की अनुभूति होगी। दोस्तों और बड़े भाइयों से आर्थिक सहायता मिल सकती है। ज्यादा खर्चों को लेकर तनाव में आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को कुछ तनाव हो सकता है। बुरे स्वप्नों से पीड़ित हो सकते हैं। कुछ नजदीकी लोग आपके प्रति ईर्ष्या भाव रखेंगे। नयी सम्पत्ति खरीद रहे हैं तो आपको दस्तावेजों को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। पिता की स्वास्थ्य समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिये।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी उच्च शिक्षा में अच्छी प्रगति होने की सम्भावना है। सरकार से जुड़े लोगों के लिये बहुत ही अच्छा समय है। आप एक साथ अनेक प्रकार के कार्य करने का प्रयास करेंगे। मांगलिक कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। विदेशी भूमि से आपको धन लाभ हो सकता है। प्रेमी जन के प्रति नजदीकियाँ बढ़ेंगी। शनि राहू की अष्टम भाव में स्थिति के कारण मन में भ्रम की स्थिति हो सकती है। साँस और एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। रिश्तों को लेकर भावुक रहेंगे। लेखकों और पत्रकारों के लिये समय थोड़ा अच्छा नहीं है। बार-बार अनेक प्रकार के विचार आपके ऊपर हावी होते रहेंगे। महिलाओं को विशेष रूप से देखभाल की आवश्यकता है। धन के लेन-देन में चूक न हो इसका ध्यान रखें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप काफी परिश्रम करेंगे। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी थकान तो होगी लेकिन आपको सुखद परिणाम भी प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पुरस्कार मिल सकते हैं। चिकित्सकों और अन्य मेडिकल प्रोफेशन में सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शीर्षस्तर के लोगों से आपके सम्पर्क मधुर होंगे। आपके व्यक्तित्व और विचारशैली में कुछ परिवर्तन आ सकता है। पुराने अनुभवों का लाभ उठा पायेंगे। विरोधियों के प्रति आपको सावधान रहना चाहिये। परिवार के लोगों के बीच आपको अपने सम्मान की चिन्ता होगी। कानूनी मामलों में आपको विजय मिल सकती है। फाइनेंशियल मामलों में आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी। नया उद्यम शुरू कर रहे हैं तो उसकी योजना में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी निकटवर्ती व्यक्ति की बात का बुरा लग सकता है। ऑफिस में कुछ परेशानी होने की सम्भावना है। कठिन परिस्थितियों में धन खर्च करना पड़ेगा।
सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का संयोग, इन राशियों की किस्मत चमकेगी
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह नई योजनाओं में धन खर्च कर सकते हैं। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको रुके हुये कार्यों में प्रगति मिलेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ने वाला है। इस सप्ताह आप काफी शान्त मूड में रहेंगे। चुनौतियों को स्वीकार करने से आपका आत्मबल मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। प्रेमी जन के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। मन कुछ अशान्त रहेगा। ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन रुक सकता है। आर्थिक मामलों में आप किसी पर भी अधिक विश्वास न करें। आप लोगों की चिकनी-चुपड़ी बातों में फँस सकते हैं। भाई-बहनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यसनों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये। जल्दबाजी में आपके कार्य बिगड़ने की सम्भावना है।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
शुभ रहने वाला है। उच्च अधिकारी आपके कार्य से बेहद प्रसन्न रहेंगे। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। आपकी सलाह को लोग काफी गम्भीरता से लेंगे। परिवार के साथ आनन्ददायी समय व्यतीत करेंगे। अचल सम्पत्ति से लाभ हो सकता है। सबको साथ लेकर काम करने की प्रवृत्ति के कारण आपको लाभ होगा। काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। योजनाओं में परिवर्तन करके व्यापार में काफी अच्छी प्रगति कर सकते हैं। उच्च रक्तचाप के कारण आपको समस्या हो सकती है। नकारात्मक बातों के कारण मन व्यथित हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाने का प्रयास करें। आपको नियमित जाँच करनी चाहिये। इस सप्ताह आपकी भावनायें विवेक पर भारी पड़ सकती हैं। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। लेकिन आप इसको नियन्त्रित कर पायेंगे। अधिक तेल-मसाले युक्त भोजन का सेवन न करें।
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके स्वभाव में मधुरता रहेगी। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। डिजाइनिंग और होटल से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। सुख-समृद्धि के संसाधनों में वृद्धि होगी। आपके पास रचनात्मक विचारों की कमी नहीं रहेगी। कारोबार को लेकर बड़े अनुबन्ध हो सकते हैं। समय प्रबन्धन को लेकर काफी अनुशासित रहेंगे। इसका सीधा असर आपकी कार्यशैली पर भी पड़ सकता है। वैवाहिक सम्बन्धों में दूरियाँ आ सकती हैं। धर्म-कर्म के प्रति आस्था कम न होने दें। मित्र आपको निराश कर सकते हैं। किसी काम के न होने से निराश हो सकते हैं। समय का सार्थक प्रयोग करें। घर में तनाव का वातावरण हो सकता है।
मकर साप्ताहिक राशिफल
पारिवारिक रिश्तों में गर्माहट आयेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यापारिक सम्बन्ध बन सकते हैं। आपको धन लाभ मिल सकता है। ग्राहकों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। सम्बन्धों में ताजगी आयेगी। चतुरायी से अपने काम बना लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप ओवरटाइम कर सकते हैं। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में तालमेल बेहतर होगा। विदेशी कम्पनियों से आपको जॉब मिल सकती है। विद्वानों के सानिध्य में रहेंगे। काम का जबरदस्त दबाव हो सकता है। परिवार को कम समय देंगे। अति आत्मविश्वास के कारण परिस्थितियों का सही आकलन नहीं कर पायेंगे। आलस्य और प्रमाद की स्थितियाँ बनेंगी। छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। अज्ञात भय हो सकता है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी आय बढ़ सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको काफी मदद मिलेगी। इस सप्ताह आप तीर्थ यात्रा के लिये जा सकते हैं। पूरा सप्ताह उमंग-उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आश्चर्यजनक रूप से आपको मौके मिलेंगे। रुके हुये सरकारी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। फिल्म और कला उद्योग से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। प्रेम की अभिव्यक्ति के दौरान मर्यादाओं का ध्यान रखें। बेरोजगार लोग थोड़े परेशान हो सकते हैं। बेवजह की परेशानियों में घिर सकते हैं। तथ्यों को बिना जाने-समझे एकतरफा राय न बनायें। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े विचारणीय रहेंगे। सन्तुलित आहार और व्यायाम को जीवनशैली का अभिन्न अङ्ग बना लें।
मीन साप्ताहिक राशिफल
मित्रों की सलाह आपको काफी काम आयेगी। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। विदेश में व्यापार के नये अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कर्मकाण्ड में आप रुचि लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपने ऊपर विश्वास बनाये रखें। अपनी प्रतिभा और योग्यता को माँझने का प्रयास करें। जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी हो सकती है। आपको अत्यधिक उदार होने से बचना चाहिये। बच्चे माता-पिता की अवज्ञा न करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। सामाजिक सम्पर्कों में थोड़ी कमी हो सकती है। मोटापे से जूझ रहे लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिये। अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है।