Saptahik Rashifal 9 June to 8 June 2025, साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025 : इस सप्ताह आपका राशिफल कैसा रहने वाला है। किन जातकों का भाग्य बदलेगा, किन्हें मिलेगी सफलता। जानिए अपना इस सप्ताह का राशिफल।
Saptahik Rashifal 9 June to 15 June 2025, साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025
मेष साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025
इस सप्ताह आपका कोई रुका हुआ काम सरलता से पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी आयेगी। बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर और ऑफिस में बड़ी ज़िम्मेदारी उठा सकते हैं। घर के लिये आवश्यक सामान खरीदेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। शरीर में ताजगी महसूस होगी। अल्पश्रम से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार के सभी सदस्य आपके खुश रहेंगे। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। बच्चों के साथ सम्बन्ध खराब न करें। व्यापारियों को अपनी गलतियों का ध्यान रखना चाहिये। घरवालों के साथ मतभेद हो सकते हैं। खट्टा भोजन करने से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी जातक से विवाद हो सकता है। अधिकारी आपके प्रति ईर्ष्या भाव रखेंगे। अपने हितों को लेकर लापरवाह न रहें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025
इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी। जॉब में इच्छित स्थानान्तरण मिल सकता है। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये प्रतिबद्ध रहें। अपने विचारों को महत्व देंगे। गूढ विषयों का अध्ययन करने के प्रति रुचि रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। अचानक धन की प्राप्ति होगी। उच्च संस्थानों और संचार क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये सप्ताह बेहतरीन रहेगा। मानसिक परेशानी दूर होगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कड़े निर्णय लेने से पहले वरिष्ठ लोगों से विचार-विमर्श अवश्य करें। गठिया के रोगियों का कष्ट बढ़ सकता है। कठिन संघर्ष के बाद ही काम बनेंगे। घर के सदस्यों के साथ सम्बन्ध खराब न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। तकनीकी शिक्षा में अवरोध आ सकता है।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025
यह सप्ताह आपके लिए शुभ होगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। ससुराल पक्ष से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। नव दम्पतियों के मध्य प्रेम बढ़ेगा। आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। फिल्म और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातकों को बेहतरीन लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। मित्र आपकी मदद करने का प्रयास करेंगे। अधिकारी आपकी योग्यता से काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को दूर-दराज की यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। तीर्थ यात्रा के लिये सप्ताह बहुत शुभ रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। वर्तमान परिस्थितियाँ आपके लिये प्रतिकूल रहेंगी। मंहगे सामान में धन खर्च हो सकता है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। नये व्यापार में निवेश न करें। अपने करियर को लेकर निष्ठावान रहें। अपने अधिकारों का दुरुपयोग करें। थायराइड से पीड़ित महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिये। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है। षड्यन्त्र का शिकार हो सकते हैं।
कर्क साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025
इस सप्ताह सभी काम बाधा रहित होकर पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों के लिये सप्ताह बहुत ही शुभ होगा। परिजनों का विशेष स्नेह मिलेगा। जॉब में अपनी योग्यता प्रदर्शित कर पायेंगे। थोक व्यापारियों के लिये भी सप्ताह बहुत ही शानदार बीतने वाला है। अपने बजट को सन्तुलित रखने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में आपसी समन्वय बढ़ेगा। कोई मूल्यवान वस्तु खरीद सकते हैं। विशेष रूप से सप्ताह का अन्त बहुत ही सुखद सिद्ध होगा। सप्ताह की शुरुआत में सावधानी रखनी होगी। अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने का प्रयास करें। आत्मविश्वास में कमी आने के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों के साथ सम्बन्ध खराब न करें। खान-पान को विशेष महत्व देंगे। स्वास्थ्य काफी परेशानी खड़ी कर सकता है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025
इस सप्ताह व्यापार में नये प्रयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी को पूरा समय दें। सन्तान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। कुछ नया काम करने की इच्छा रहेगी। परिवार और दोस्तों के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। मार्केटिंग और प्रमोशन आदि से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों में निकटता का एहसास होगा। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। नयी जॉब के लिये आवेदन करते हैं तो अपेक्षित सफलता मिल सकती है। आपको कोई सम्मान मिल सकता है। नकारात्मक चिन्तन से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धोखा और विश्वासघात होने की सम्भावना है। यात्रा करने की कोशिश करेंगे लेकिन उसमें आपको काफी असुविधा झेलनी पड़ सकती है। बिना तैयारी के महत्वपूर्ण कार्यों में हाथ न डालें। वैवाहिक प्रस्तावों पर अति शीघ्रता उचित नहीं है। पेट के रोग की समस्या हो सकती है
कन्या साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025
इस सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शानदार होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया मंच मिल सकता है। आय के नये स्रोत मिल सकते हैं। नये विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आपकी सलाह से लोगों का हित होगा। अपनी प्रतिभा का बेहतरीन उपयोग कर पायेंगे। अचानक विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके विनम्र आचरण पर लोग मुग्ध रहेंगे। विज्ञान और तकनीक में विशेष रुचि ले सकते हैं। महंगी वस्तुओं की खरीदारी न करें। कोई गोपनीय योजना लीक हो सकती है। सप्ताह मध्य में तनाव का सामना करना पड़ेगा। सफलता के लिये कोई गलत तरीका न अपनायें। कई लोगों की आपसे बहुत सी अपेक्षायें हैं जिनका नैतिक दबाव आपके ऊपर हो सकता है। अपनी ज़िम्मेदारी को समझें। शराब और किसी भी तरह के
सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का संयोग, इन राशियों की किस्मत चमकेगी
तुला साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025
इस सप्ताह सोच-समझकर निर्णय लें। ऑफिस में सभी तकनीक समस्याओं को दूर करने में सफल होंगे। मीडिया से जुड़े जातकों की आय बढ़ सकती है। मानसिक रूप से शान्त रहेंगे। आपके काम की ऑफिस में प्रशंसा होगी। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। उलझे हुये मामले सुलझ सकते हैं। रहन-सहन से वैभव और ऐश्वर्य दिखाई देगा। तकनीकी सम्बन्धी उद्योगों में अच्छा लाभ मिल सकता है। रिश्तेदारों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। शरीर में थकावट हो सकती है। पारिवारिक कलह होने की आशंका रहेगी। प्रणय सम्बन्धों में दूरियाँ आ सकती है। चिटफण्ड कम्पनियों में निवेश करने से बचना चाहिये। ख़रीदारी करते समय थोड़ा सावधान रहें। सम्पत्ति सम्बन्धी दस्तावेजों को लेकर परेशानी होगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। रक्तचाप की समस्या भारी पड़ सकती है।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। नवीन पदस्थापना मिल सकती है। घर में मेहमान आ सकते हैं। सर्विस सेक्टर से जुड़े व्यवसायों में तेजी देखने को मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। शत्रु वर्ग से समझौता हो सकता है। नव दम्पति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। निजी जीवन में काफी शान्ति रहेगी। कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।कारोबार शुरू करने के लिये लोन लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की छोटी-छोटी समस्याओं से पीड़ित रहेंगे। दिखावे के चक्कर में महंगी वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। हालांकि आपको अपने बजट का ध्यान अवश्य रखना चाहिये। सप्ताह मध्य में आपको परेशानी उठानी पड़ेगी। छोटे भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। योग और व्यायाम को पर्याप्त समय अवश्य दें। समझदारी से काम लेना चाहिये।
धनु साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025
इस सप्ताह नौकरी मिल सकती है। लेखन और अध्यापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सभी काम शान्तिपूर्ण तरीके से पूरे होंगे। व्यापार में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन की समस्याओं का निराकरण कर लेंगे। राजनीति में आपकी पकड़ मजबूत हो सकती है। करियर में कोई विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। सरकार की तरफ से कोई लाभ मिल सकता है। परिजनों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सप्ताह मध्य आपके लिये शुभ रहेगा। पुरानी नकारात्मक यादों से मन व्यथित होगा। जीवनसाथी गुस्से में कोई कड़वी बात बोल सकता लेकिन इसे गम्भीरता से न लें। सेहत की दृष्टि से समय अच्छा है लेकिन लापरवाही न करें। बिना बात के किसी से न उलझें। मित्र से अचानक मुलाक़ात हो सकती है। व्यर्थ के कार्यों में धन बर्बाद न करें। लॉटरी के कार्यों में न उलझें।
मकर साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025
आपके सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस सप्ताह आप सकारात्मक रहेंगे और नयी तकनीक सीखने में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। आप बचत और आय दोनों पर ध्यान देंगे। डॉक्टर्स और वकीलों के लिये सप्ताह विशेष शुभ रहेगा। लवमेट्स के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा। आपको बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपके कार्य की अच्छी प्रशंसा हो सकती है। समय पर सभी काम पूरा कर लेंगे। किसी खास व्यक्ति से बहुप्रतीक्षित मुलाक़ात होने के योग बन रहे हैं। नयी ज़िम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। निवेश करते समय सावधानी रखें। कड़वी बातें नहीं बोलनी चाहिये। विपरीत लिंगी जातकों के साथ पर्याप्त दूरी बनाये रखें। भागदौड़ की वजह से दाम्पत्य सम्बन्धों में खटास आ सकती है। माइग्रेन के रोग अचानक उभर के आ सकते हैं। गलत लोगों की संगत से दूर रहें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025
आनन्द लेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग में नये ऑफर मिल सकते हैं। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। बीमार जातकों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छी तरह कर पायेंगे। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति अत्यधिक आकर्षित रहेंगे। जॉब में आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहेगा। किसी विदेशी क्लाइंट के साथ व्यापार करने का अवसर मिलेगा। दवा कारोबारियों की आय बढ़ोत्तरी हो सके। अजनबी लोगों की बातों में ज्यादा विश्वास न करें। परिवार को समय दें। सोशल मीडिया में आप ज्यादा समय देंगे। बच्चों के प्रति अपना रवैया अच्छा रखें। विद्यार्थी व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें। लव मैरिज को परिवार की सहमति नहीं मिल पाएगी।
मीन साप्ताहिक राशिफल 9 जून से 15 जून 2025
इस सप्ताह आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिये समय काफी शानदार रहने वाला है। धन को लेकर चिन्ता दूर होगी। कार्यक्षेत्र के मध्य में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। बॉस आपकी मेहनत और लगन की प्रशंसा भी करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। किसी विशेष कार्य के लिये शानदार अवसर मिल सकते हैं। कोई गुप्त बात आपको पता लग सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। ठेकेदारों और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बेहतरीन है। पार्टनर्स के साथ चल रहे विवाह थम सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। किसी जिम्मेदारी के पूर्ण नहीं होने पर आपका मनोबल कम हो सकता है। धन उधार लेन-देन के कारण कुछ समस्या हो सकती है। ऋण ले रहे हैं तो उसके लिये आवश्यक पेपरवर्क जरूर कर लें। खांसी और जुकाम से ग्रसित हो सकते हैं। आवेग में आकर गलत निर्णय न लें। धन को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को थोड़ी परेशानियाँ झेलनी पड़ सकती है। अपनी कमियों का मूल्यांकन अवश्य करें।