मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

कुंभ राशि में शनि होंगे अस्त, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

On: February 24, 2025
Follow Us:
Shanidev-1
---Advertisement---

शनि अस्त 2025: वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफल दाता या न्यायाधीश कहा गया है। वे जातक को उसके कर्मफल के आधार पर फल देते हैं। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव की कृपा हो जाए तो जातक रंक से राजा बन जाता है और अगर शनिदेव की तिरछी दृष्टि पड़ जाए तो राजा को भी रंक बनते देर नहीं लगती है।

धीमी गति से चलने वाले शनि (Shani) समय-समय पर चाल बदलते रहते हैं। इस साल होली से कुछ समय पहले शनि कुंभ राशि (Aquarius) में अस्त होने वाले हैं। शनि का कुंभ राशि में अस्त होना कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।इस साल 28 फरवरी, शुक्रवार के दिन शनि अस्त हो जाएंगे। यहां जानते हैं कि शनि के अस्त होने का किन-किन राशियों पर अच्छा असर पड़ेगा।

मेष राशि

व्यापार में आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों में विजय मिलने से सफलता के नये मार्ग खुलेंगे। शनि के अस्त होने से नौकरीपेशा लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में कुछ धीमापन महसूस होगा। चलते हुये कार्य किसी कारणवश रुक सकते हैं। अनावश्यक खर्च करने से आपको बचना चाहिये। वैवाहिक जीवन में कुछ न्यूनता महसूस हो सकती है। नये कार्यों की शुरुआत करने में जल्दबाजी न करें।

Also Read  8 जुलाई 2025 का राशिफल: आज किस राशि पर किस्मत रहेगा मेहरबान?

मिथुन राशि

शनि देव की अस्त स्थिति में आपको अधिकारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। घुटनों में दर्द की शिकायत हो तो चिकित्सक से सम्पर्क अवश्य करें। आपको बचत करने में परेशानी का अनुभव होगा। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिल पायेगा।

कर्क राशि

शनि की अस्त स्थिति के कारण आपके रुके हुये कार्यों की शुरुआत होगी। पिता की सेहत को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों के लिये यह गोचर नकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी से विचार-विमर्श करना उत्तम होगा।

सिंह राशि

जीवनसाथी के साथ झगड़े हो सकते हैं। निर्माण कार्यों में कुछ धीमापन होने की सम्भावना बन रही है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करना उत्तम नहीं होगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह प्रस्ताव मिलने में परेशानी होगी। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी चाहिये।

कन्या राशि

बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है। स्त्रियों को ससुराल पक्ष से कुछ उपहार मिल सकते हैं। उधार चुकाने के लिये यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा। खर्चे बढ़ने से आपका मनोबल कुछ कम हो सकता है। सामाजिक नियमों का पालन करें।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में अपनी छवि को अच्छा रखें। सन्तान की सेहत का ध्यान रखें। शिक्षा और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिये गोचर कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

Also Read  आज का राशिफल 25 अप्रैल 2024 : मीन राशि विपरीत परिस्थिति का सामना करेंगे, तुला, धनु को लाभ, कुंभ गुस्से से बचें

वृश्चिक राशि

अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। प्रेम सम्बन्धों की कड़वाहट दूर होगी। गैस और कब्ज रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये। पारिवारिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। लम्बे समय से रुका हुआ कोई कार्य शुरू हो सकता है।

धनु राशि

व्यावसायिक उद्देश्य से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। धन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। भाई-बहनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। परिजनों के साथ बहस न करें।

मकर राशि

आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। आँखों में दर्द की शिकायत होने की सम्भावना है। व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। अधीनस्थ कर्मचारियों में अनुशासन बनाये रखें। अपनी वाणी को मधुर बनाये रखें।

कुम्भ राशि

व्यापार में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का तनाव झेलना पड़ सकता है। अस्त शनि आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। स्नायु रोगों के बढ़ने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है।

मीन राशि

नौकरी बदलने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। कानूनी दस्तावेजों को सावधानी पूर्वक पढ़ें। लम्बी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिये।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।