HomeAstrologySawan 2025: सावन में शिव अभिषेक की ये हैं शुभ तिथियां, महादेव...

Sawan 2025: सावन में शिव अभिषेक की ये हैं शुभ तिथियां, महादेव की कृपा ऐसे प्राप्त करें

WhatsApp Group Join Now

Shiv Abhishek in Sawan 2025: हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस माह किए पूजा-व्रत से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सावन में अभिषेक का महत्व भी बढ़ जाता है। 

सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से होने वाली है और 9 अगस्त 2025 को सावन समाप्त हो जाएगा। इस दौरान भगवान शिव का अभिषेक करना एक विशेष पूजा अनुष्ठान है।

अभिषेक में 108 पवित्र द्रव्यों से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। सावन का महीना अभिषेक के लिए शुभ है। लेकिन सबसे जरूरी है शुभ तिथि का चयन।

-

इसलिए यह जान लीजिए कि सावन में वो कौन सी तिथियां हैं, जोकि शिव अभिषेक के लिए शुभ मानी जाती हैं। साथ ही जानते हैं शिव अभिषेक से होने वाले लाभ के बारे में।

सावन में कब करना चाहिए अभिषेक

शिव अभिषेक ऐसी अनुष्ठान विधि है, जिससे महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। सावन के अलावा भी अन्य दिनों में शिव अभिषेक किया जा सकता है। लेकिन सावन माह के सावन सोमवार, सावन शिवरात्रि और नाग पंचमी जैसे अवसरों पर शिव अभिषेक करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

शिव अभिषेक करने की शुभ तिथियां (Shiv Abhishek Date in Sawan 2025)
सोमवार, 14 जुलाई 2025पहला सावन सोमवार 
सोमवार, 21 जुलाई 2025दूसरा सावन सोमवार
सोमवार, 28 जुलाई 2025तीसरा सावन सोमवार
सोमवार, 4 अगस्त 2025चौथा सावन सोमवार
बुधवार, 23 जुलाई 2025सावन शिवरात्रि
मंगलवार 29 जुलाई 2025नाग पंचमी

शिव अभिषेक के लाभ (Benefits of Shiv Abhishek)

  • शिव अभिषेक में दूध, घी, शक्कर, दही और शहद जैसे पांच तत्वों को मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। इन पांच तत्वों को भगवान शिव का पांच रूपों का प्रतीक माना जाता है। इन तत्वों से शिवलिंग का अभिषेक करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य व आध्यात्मिक उन्नति होती है। 
  • शिव पुराण के अनुसार, सावन माह में किए शिव अभिषेक को कर्मफलदायक माना जाता है। इससे सांसारिक बाधाएं भी दूर होती हैं।
  • मोक्ष प्राप्ति के लिए भी सावन में किया गया शिव अभिषेक विशेष रूप से फलदायी होता है। आप पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए भी सावन में अभिषेक करा सकते हैं।
  • ज्योतिष के अनुसार, सावन माह में किए शिव अभिषेक से शनि और राहु-केतु जैसे ग्रहों का दुष्प्रभाव भी कम होता है।