उत्तर प्रदेश में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) लखनऊ की ओर से नर्सिंग ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन, स्टोर कीपर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी।
इस भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से SGPGI की ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं।
ये है भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से एसजेपीजीआई लखनऊ की ओर से कुल 1479 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
पद का नाम | पदों की संख्या |
नर्सिंग ऑफिसर | 1200 पद |
हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड 2 | 43 पद |
स्टेनोग्राफर | 64 पद |
सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट | 32 पद |
OT असिस्टेंट (बैकलॉग) | 81 पद |
जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर (JSO) | 06 पद |
टेक्निकल ऑफिसर (CWS Biomedical) | 01 पद |
न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट | 07 पद |
स्टोर कीपर | 22 पद |
मेडिसिन सोशल सर्विसेज ग्रेड 2 | 02 पद |
CSSD असिस्टेंट | 20 पद |
ड्राफ्ट्समैन | 01 पद |
टेक्निकल ऑफिसर (CWS Biomedical) | 1 पद |
आवेदन फीस
इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कैंडिडेट को 1180 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 708 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
आयु सीमा
इस भर्ती में भाग लेने के लिए 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु पुरूषों के लिए 35 वर्ष एवं फीमेल के लिए 38 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता के लिए कैंडिडेट एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नए पोर्टल पर पहले Click here to register new user पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद Click here to login for already registered user पर क्लिक करके अन्य जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।