40 दिनों के लिए अस्त होंगे शनि देव, इन राशियों पर होगा प्रतिकूल प्रभाव, सतर्क रहें

शनि अस्त फरवरी 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को सबसे धीमी चाल से चलने वाला ग्रह माना गया है। शनि की स्थिति में होने वाला बदलाव मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों

Written by: Admin

Published on: February 3, 2025

शनि अस्त फरवरी 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को सबसे धीमी चाल से चलने वाला ग्रह माना गया है। शनि की स्थिति में होने वाला बदलाव मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों को प्रभावित करता है। फरवरी 2025 में शनि 40 दिनों के लिए अस्त होने वाले हैं। शनि की अस्त अवस्था का कई राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस अवधि में इन राशियों को आर्थिक, शारीरिक व पारिवारिक मामलों में सतर्क रहना होगा।

कब अस्त होंगे शनि?

पंचांग के अनुसार, शनि देव 28 फरवरी 2025, शुक्रवार को शाम 07.06 बजे अस्त होंगे , जो 9 अप्रैल 2025, बुधवार को सुबह 05.03 बजे पर उदित होंगे। शनि की अस्त अवधि 40 दिनों की रहेगी। शनि अस्त का इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव:

मेष राशि

मेष राशि वालों के जातकों के लिए शनि 11वें भाव में अस्त होंगे। शनि के इस प्रभाव से परिवार में विवाद, कलह की स्थिति बन सकती है। बात करते समय नियंत्रित रहना होगा। जरूरी फैसले को काफी सोच-समझकर लें। निवेश से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों पर अपनी अस्त होने की स्थित में शनि प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे। नौकरी को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधी मामलों में समस्या हो सकती है। ऑफिस की गुटबाजी का शिकार होना पड़ सकता है। परिवार के लोगों के साथ तनाव हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के सातवें भाव में शनि अस्त होंगे। शनि अस्त के चलते परिवार में विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। कारोबारी समझौते सावधानी से करें। कामकाज में मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक रूप से परेशानी बढ़ने की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहें। सामंजस्य बनाकर रखें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के दूसरे भाव में शनि अस्त होंगे। शनि अस्त के कारण अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। मानसिक व आर्थिक रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन से जुड़ी समस्या सामने आ सकती हैं। किसी को सलाह न दें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

Previous

गुरु-शुक्र बनाएंगे परिवर्तन राजयोग, इन राशियों की किस्मत चमकेगी

Next

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा कब है? इन दिन बनेगा बेहद ही शुभ योग, जानें डेट, मुहूर्त