Shani Dhaiya 2025: इस साल दो राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या, अशुभ प्रभाव से बचने ये उपाय करें

Shani Dhaiya 2025: ग्रहों के राशि परिवर्तन के आधार पर साल 2025 बेहद ही खास रहने वाला है। इस साल कर्म फलदाता व न्याय के देवता शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि के राशि

Written by: Admin

Published on: January 3, 2025

Shani Dhaiya 2025: ग्रहों के राशि परिवर्तन के आधार पर साल 2025 बेहद ही खास रहने वाला है। इस साल कर्म फलदाता व न्याय के देवता शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने पर एक ओर जहां कुछ राशियों पर जहां शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म होगी, तो वहीं कुछ राशियों पर ढैय्या और साढ़ेसाती का चरण की शुरूआत होगी।

शनि के मीन राशि में गोचर करने के बाद सिंह राशि वाले जातकों पर शनि ढैय्या शुरू होगी। ज्योतिष के अनुसार शनि ढैय्या का प्रभाव किसी राशि में ढाई वर्षों तक रहता है और इस दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वहीं धनु राशि वाले जातकों को भी साल 2025 में सावधानी रखनी होगी। क्योंकि शनि देव के मीन राशि में गोचर करने पर धनु राशि वाले जातकों पर भी शनि ढैय्या की शुरु होगी। ऐसे में शनि ढैय्या के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए उपाय करने चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि ढैय्या या साढ़ेसाती हमेशा कष्टकारी नहीं होते। यदि जातक के कर्म बुरे हों तो उसके जीवन में कई तरह के कष्ट आते हैं। शनि की दृष्टि से वे बच नहीं सकते हैं। लेकिन जातक के कर्म अच्छे हैं तो शनि देव का प्रकोप नहीं होता।

शनि ढैय्या के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए ज्योतिष के अनुसास में कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन राशियों पर शनि ढैय्या चल रही हो, उन्हें अनुशासन, धर्मशीलता, सेवा और नियमों का पालन करना चाहिए। शनि देव के साथ ही पीपल वृक्ष, हनुमान और शिव की पूजा करना चाहिए। अहंकार, क्रोध, घृणा जैसे दुर्गुणों से दूर रहना चाहिए।

Previous

Aaj Ka Rashifal 4 January 2025 : शनिकृपा से इन राशियों के कष्ट मिटेंगे, काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी

Next

POCO के इस 5G फोन को 14 हजार से भी कम में है खरीदने का शानदार मौका