Shani Gochar 2025: कुंभ से मीन में शनि का गोचर इन राशियों को देगा बंपर लाभ, परेशानियां दूर होंगी

Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार न्याय के देवता व कर्मफल दाता शनि देव धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि का राशि परिवर्तन ढाई साल में होता है। शनि का राशि परिवर्तन

Written by: Admin

Published on: January 15, 2025

Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार न्याय के देवता व कर्मफल दाता शनि देव धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि का राशि परिवर्तन ढाई साल में होता है। शनि का राशि परिवर्तन साल 2023 के जनवरी माह में हुआ था। ढाई साल बाद शनि का अगला गोचर इस साल यानी 2025 में होगा। शनि देव वर्तमान में अपने स्वामित्व की राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि साल 2025 में 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में जाना या प्रवेश करना ज्योतिष की भाषा में गोचर कहलाता है।  शनि का गोचर 29 मार्च, 2025 शनिवार की रात 11.01 मिनट पर होगा।

शनि का गोचर (Shani Gochar 2025) इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां जो शनि के गोचर से मालामाल हो सकती है।

तीन राशियों के लिए शनि गोचर शुभ

कर्क राशि वालों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान धन लाभ हो सकता है। आपके किस्मत खुलेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। साथ ही लंबे समय से चल रही दिक्कतें दूर होंगी।

कन्या राशि वालों को शनि ग्रह के मीन राशि में गोचर से कई क्षेत्रों में कामयाबी मिल सकती है। कारोबार में कन्या राशि वालों को लाभ होगा। साथ ही इस दौरान धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। करियर को लेकर अच्छी सूचना मिलेगी।

तुला राशि वालों को शनि गोचर से लाभ होने की संभावना है। काफी लंबे समय से चल रही समस्याओं का अंत होगा। किसी नए काम की शुरूआत हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन की समस्या दूर होगी। नौकरी करने वालों को अच्छे मौके मिलेंगे।

Previous

इस App पर शिफ्ट हो रहे अमेरिकन यूजर्स, सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप बनी, टिकटॉक पर बैन लगने की तारीख नजदीक

Next

Aaj Ka Ank Jyotish: आज मूलांक 6 और 8 वालों जबरदस्त मौका, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष