सिरपुर महोत्सव 2026: संगीत, नृत्य और परंपरा का भव्य उत्सव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर स्थल सिरपुर में 1, 2 और 3 फरवरी 2026 को तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं के साथ-साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा। सिरपुर महोत्सव 2026 में लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत, नाट्य प्रस्तुतियाँ और देश के प्रसिद्ध कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

प्रथम दिवस 1 फरवरी: लोक कला और बाबा हंसराज रघुवंशी की विशेष प्रस्तुति

सिरपुर महोत्सव 2026 का शुभारंभ 1 फरवरी को दोपहर 12 बजे से होगा। उद्घाटन दिवस पर फुलझरिया कर्मा पार्टी, बिलासपुर द्वारा कर्मा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच, राजनांदगांव द्वारा पारंपरिक लोक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी। दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक महोत्सव का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा कत्थक और लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी। शाम के सत्र में ध्रुपद गायन, सितार वादन, तथागत नाटक, ओडिसी नृत्य और भरथरी गायन जैसी शास्त्रीय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। शाम 5 बजे से 7 बजे तक सुनील तिवारी लोक कला मंच, रायपुर का रंग-झांझर कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा। रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक प्रसिद्ध लोक-भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी एवं उनकी बैंड टीम, दिल्ली की विशेष प्रस्तुति से महोत्सव का पहला दिन यादगार बनेगा।

द्वितीय दिवस 2 फरवरी: इंडियन आइडल फेम कलाकारों की शानदार संध्या

महोत्सव के दूसरे दिन 2 फरवरी को सायं 4 बजे से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ द्वारा शास्त्रीय गायन, वाद्य संगीत, तबला वादन और सुगम संगीत की प्रस्तुतियाँ होंगी। इसके बाद सूफी स्पिरिचुअल म्यूजिक और कबीर संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। संरक्षण एवं विकास बौद्ध कला एवं सांस्कृतिक समाज, नागपुर द्वारा थेरीगाथा नाट्य प्रस्तुति और भरतनाट्यम नृत्य दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभव कराएंगे। शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक पुष्पा साहू, भिलाई द्वारा नवा किस्मत लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी। रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक इंडियन आइडल फेम 10 के नितिन कुमार, इंडियन आइडल फेम 12 के नचिकेत लेले और वैशाली रायकवार अपनी सुमधुर आवाज़ से समां बांधेंगे।

तृतीय दिवस 3 फरवरी: मीत ब्रदर्स के साथ महोत्सव का भव्य समापन

सिरपुर महोत्सव 2026 का समापन दिवस 3 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस दिन कत्थक और ओडिसी नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनमें रायपुर, दुर्ग, पिथौरा और बिलासपुर के प्रतिभाशाली कलाकार हिस्सा लेंगे। इसके बाद पंथी नृत्य, बस्तरिहा नाच, डंडा नृत्य और सोला सिंगार लोक प्रस्तुतियाँ होंगी। शाम 4:15 बजे से अम्रपाली नृत्य नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक महोत्सव का औपचारिक समापन कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात सावित्री कहार लोक कला मंच, रायपुर द्वारा लोक साधना की प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स, मुंबई की विशेष प्रस्तुति के साथ सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन होगा।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक 4 को , जरूरी मुद्दों पर लिए जा सकते हैं फैसले