छह महीने पहले जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद रंजिश, युवक से मारपीट

महासमुंद. छह-सात माह पूर्व जुआ खेलने की बात को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली महासमुंद में दर्ज कराई है,

Written by: Admin

Published on: June 14, 2024

महासमुंद. छह-सात माह पूर्व जुआ खेलने की बात को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली महासमुंद में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस को राजू ध्रुव पिता सेवकराम ध्रुव निवासी वार्ड नं 15 पुराना रावणभाठा शीतला मंदिर के पीछे महासमुंद ने बताया कि राजमिस्त्री का काम करता हूं। 13 जून की शाम करीब 4 बजे मैं अपने घर में था, उसी समय आरोपी गोविंद ध्रुव, रवि बुन्देला एवं हरि महाराज मेरे घर के पास आए और करीब छह-सात माह पूर्व जुआ खेलने की बात को लेकर वाद विवाद के बाद रंजिश रखते हुए मेरे साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ एवं मुक्का से मारपीट किये हैं एवं गोविंद ध्रुव ने लोहे का चाकूनुमा औजार से मुझे मारा, जिससे मेरे बायें हाथ की कलाई से खून निकला है एवं बायें गाल में चोंट खरोच लगा है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें – पोल्ट्री फार्म में सो रहे लड़के से मारपीट, आधी रात घुसे दो लोग

Previous

माध्यमिक शिक्षा मंडल में 20 सदस्यों की नियुक्ति, 5 विधायक शामिल, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा के बाद आदेश जारी

Next

स्कूटी सवारों से गांजा जब्त, तुमगांव पुलिस की कार्रवाई, एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार