महासमुंद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) कार्य जारी, डिजिटाइजेशन 52 प्रतिशत पूर्ण

महासमुंद. छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 4 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो चुका है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों—सरायपाली-39, बसना-40, खल्लारी-41 और महासमुंद-42 में कुल

Written by: Admin

Published on: November 24, 2025

महासमुंद. छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 4 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो चुका है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों—सरायपाली-39, बसना-40, खल्लारी-41 और महासमुंद-42 में कुल 1083 बीएलओ (BLO) द्वारा निर्वाचक गणना प्रपत्रों का लगभग शत–प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया है कि एसआईआर (Special Intensive Revision) की संपूर्ण प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जाए।

8.86 लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन पूरा

जिले में कुल 8,86,422 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 8,77,556 मतदाताओं के घर-घर जाकर प्रपत्रों का वितरण एवं सत्यापन का कार्य पूरा किया जा चुका है। विधानसभा क्षेत्रवार विवरण इस प्रकार है—

विधानसभा क्षेत्रकुल सत्यापित मतदाता
सरायपाली2,14,204
बसना2,28,143
खल्लारी2,21,533
महासमुंद2,13,676

डिजिटाइजेशन कार्य 52 प्रतिशत तक पहुंचा

अब तक 4,63,546 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो चुका है। विधानसभा क्षेत्रवार डिजिटाइजेशन प्रगति:

विधानसभा क्षेत्रडिजिटाइजेशन प्रतिशत
सरायपाली58%
बसना61.34%
खल्लारी55%
महासमुंद33.89%

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि शेष प्रक्रिया को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सके।

एसआईआर 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन, महासमुंद में बीएलओ और सुपरवाइजर सम्मानित

Previous

एसआईआर 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन, महासमुंद में बीएलओ और सुपरवाइजर सम्मानित

Next

OnePlus Ace 6T जल्द होगा लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ धमाकेदार एंट्री