SSC LDCE Recruitment 2025: स्टेनोग्राफर के 326 पदों के लिए आवेदन शुरू

SSC LDCE Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ग्रेड-C स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में

Written by: Admin

Published on: December 23, 2025

SSC LDCE Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ग्रेड-C स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 326 पदों पर योग्य विभागीय कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाएगी।

पात्र उम्मीदवारों के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) संभावित रूप से फरवरी 2025 में दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

स्टेनोग्राफर पदों का विवरण

  • केंद्रीय सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा: 267 पद
  • सशस्त्र बल मुख्यालय स्टेनोग्राफर सेवा: 37 पद
  • भारतीय विदेश सेवा शाखा (B) स्टेनोग्राफर: 13 पद
  • रेलवे बोर्ड सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा: 8 पद
  • भारतीय निर्वाचन आयोग स्टेनोग्राफर सेवा: 1 पद

श्रेणीवार रिक्तियां

कैडर का नामअनारक्षितSCSTPwBDकुल
केंद्रीय सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा195482411267
रेलवे बोर्ड सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा3231 (OH-OA, OL)8
सशस्त्र बल मुख्यालय स्टेनोग्राफर सेवा2197437
भारतीय निर्वाचन आयोग स्टेनोग्राफर सेवा00101
भारतीय विदेश सेवा शाखा (B) स्टेनोग्राफर11112 (OH, HH)13

केंद्रीय सतर्कता आयोग के पद बाद में घोषित किए जाएंगे।

SSC LDCE 2025 परीक्षा पैटर्न

SSC LDCE 2025 परीक्षा दो हिस्सों में आयोजित होगी:

  1. सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी समझ: कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 200 MCQ प्रश्न होंगे।
  2. आशुलिपि (Stenography) कौशल परीक्षण: उम्मीदवार हिंदी या अंग्रेजी में आशुलिपि लिखेंगे।

नोट: अंग्रेजी भाषा संबंधी प्रश्न केवल अंग्रेजी में होंगे।

SSC LDCE 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया

सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी, इसे सुरक्षित रखें।

SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

‘Apply’ या ‘Registration’ सेक्शन चुनें।

नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए ‘New User? Register Here’ पर क्लिक करें।

अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।

यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करें।

मोबाइल और ईमेल पर भेजे गए OTP को दर्ज करें।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: 22,000 पदों पर जल्द आवेदन शुरू, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Previous

जनप्रतिनिधि ने पोलियो ड्रॉप्स पी, पल्स पोलियो अभियान में हुआ अनोखा मामला

Next

BSF Constable Sports Quota Recruitment 2025: 10वीं पास खिलाड़ियों के लिए 549 पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी