Stranger Things 5: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीजन 5 का आखिरी एपिसोड स्ट्रीम होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस इस फिनाले को लेकर इतने एक्साइटेड थे कि अमेरिका और कनाडा में आधी रात को भारी ट्रैफिक के चलते नेटफ्लिक्स कुछ समय के लिए क्रैश हो गया। भारत में दर्शकों को यह एपिसोड सुबह 6:30 बजे देखने को मिला, जिसके बाद यहां भी सीरीज ट्रेंड करने लगी।
सीरीज का सबसे लंबा और इमोशनल एपिसोड
सीजन 5 का फाइनल एपिसोड ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का अब तक का सबसे लंबा एपिसोड रहा, जिसकी अवधि करीब 2 घंटे 5 मिनट है। यह एपिसोड अच्छाई और बुराई की निर्णायक लड़ाई पर केंद्रित है। पांचवें सीजन में वेक्ना पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर नजर आता है, वहीं इलेवन और उसकी टीम आखिरी बार उसे रोकने की कोशिश करती है।
वेक्ना की खतरनाक योजना और विल की नई ताकत
कहानी के मुताबिक वेक्ना 12 बच्चों की मदद से दुनिया को बदलना चाहता है, जिनमें कई के पास सुपरपावर हैं। वह इस ग्रुप के सबसे कमजोर सदस्य विल को अपना निशाना बनाता है। हालांकि, फिनाले में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब सामने आता है कि विल अब पहले जैसा डरा हुआ बच्चा नहीं रहा। उसके अंदर भी सुपरपावर विकसित हो चुकी हैं। पहले जहां सिर्फ इलेवन और काली के पास शक्तियां थीं, अब विल का बदलना कहानी को नई दिशा देता है।
क्या इलेवन देगी अपना बलिदान?
आखिरी एपिसोड में काली अपनी बहन इलेवन से कहती है कि जब अपसाइड डाउन पूरी तरह टूटेगा, तब वह वहीं रुकेगी। यह सीन फैंस को भावुक कर देता है और कई सवाल खड़े करता है। क्या वेक्ना से जंग में इलेवन अपनी जान कुर्बान कर देगी? क्या उसकी टीम टूट जाएगी या और मजबूत होकर उभरेगी? और क्या वेक्ना अपने मकसद में कामयाब हो पाएगा? इन सवालों के इर्द-गिर्द सीरीज का फिनाले बुना गया है, जो दर्शकों को आखिरी मिनट तक बांधे रखता है।
Spirit First Look: प्रभास का Bloody Swag, तृप्ति डिमरी के साथ Poster ने Internet हिला दिया