नपा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

महासमुंद. नगर पालिका महासमुंद के नियमित कर्मचारी विगत तीन माह से वेतन न मिलने की समस्या से जूझ रहे थे। इस गंभीर परिस्थिति के चलते 10 सितम्बर 2025 से कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर

Written by: Admin

Published on: September 11, 2025

महासमुंद. नगर पालिका महासमुंद के नियमित कर्मचारी विगत तीन माह से वेतन न मिलने की समस्या से जूझ रहे थे। इस गंभीर परिस्थिति के चलते 10 सितम्बर 2025 से कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी थी।

आज 11 सितम्बर 2025 को कर्मचारियों की यह हड़ताल समाप्त हो गई है। शासन द्वारा तीन माह का लंबित वेतन एवं अन्य देयकों का भुगतान करने हेतु राशि स्वीकृत कर दी गई है। इस सकारात्मक परिणाम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की विशेष भूमिका रही। अध्यक्ष श्री साहू ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन तक उनकी मांग को मजबूती से पहुँचाया। उनकी सक्रिय पहल और निरंतर प्रयासों के कारण शासन से राशि स्वीकृत कराई जा सकी।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद तिवारी ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष एवं शासन-प्रशासन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष श्री साहू के मार्गदर्शन एवं तत्पर प्रयास और शासन-प्रशासन के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। संघ ने यह भी घोषणा की कि सभी कर्मचारी 12 सितम्बर 2025 से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ नियमित कार्यों में जुट जाएंगे। ताकि नगर की जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अंत में नगर पालिका कर्मचारी संघ एवं समस्त कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष, परिषद तथा शासन-प्रशासन को उनके सहयोग, संवेदनशीलता एवं सक्रिय पहल के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। कर्मचारियों की मांग पूरी होने पर अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने शासन का आभार व्यक्त किया हुआ। 

Previous

Mangal Gochar 2025: मंगल का तुला में गोचर, ये 5 राशि वाले रहें सावधान

Next

Reliance Jio के जबरदस्त और किफायती रिचार्ज प्लान, जिनमें मिल रहे बेहतरीन ऑफर