Sun Transit December 2024: गुरु के घर में सूर्य का प्रवेश, इन 3 राशियों की किस्मत खुलेगी

Sun Transit December 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है। सूर्य से ही समस्त प्राणियों को जीवनी शक्ति प्राप्त होती है। इन्हें प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है। सूर्य

Written by: Admin

Published on: December 4, 2024

Sun Transit December 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है। सूर्य से ही समस्त प्राणियों को जीवनी शक्ति प्राप्त होती है। इन्हें प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है। सूर्य का महीने में 1 बार राशि परिवर्तन करते हैं। दिसंबर 2024 में सूर्य का प्रवेश गुरु की राशि में होने जा रहा है। वर्तमान में सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य 15 दिसंबर के दिन वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु को धनु राशि का स्वामी माना गया है, ऐसे में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ हो सकता है।

सूर्य का प्रवेश गुरु की राशि में कब होगा

पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 15 दिसंबर 2024 के दिन धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य गोचर रविवार को लगभग रात 10:19 मिनट पर होगा। धनु राशि में सूर्य 13 जनवरी, 2025 तक विराजमान रहेंगे। फिर 14, जनवरी 2024 के दिन मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

सूर्य का धनु में गोचर इन 3 राशियों के लिए लकी

कर्क राशि

सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों की किस्मत खुल सकती है। एकाएक धन-लाभ होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े केस में सफलता मिलेगी। सत्ता पक्ष का भी साथ रहेगा। यह समय शुभ रहेगा। इस दौरान किए गए काम सफल रहेंगे। धन प्राप्ति में आसानी होगी। कारोबार में मुनाफा होने के साथ ही राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।

सिंह राशि

सूर्य का धनु में प्रवेश सिंह राशि वालों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। ऐसे में इस राशि पर भी सूर्य देव की कृपा दृष्टि रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। बड़े फैसले ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन की आवक बनी रहेगी। संतान को सफलता मिल सकती है। सूर्य का गोचर प्रेमियों के लिए यह लकी रहने वाला है।

तुला राशि

सूर्य के धनु गोचर से तुला राशि के जातकों को शुभकारी परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। अपने काम पर आपका फोकस बना रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ के अवसर आएंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। परिवार के सदस्यों में सामंजस्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें – Horoscope Year 2025: अगले साल मीन राशि में बनेगा दुर्लभ संयोग, 3 राशियों को करियर से लेकर कारोबार में होगा लाभ, भाग्यशाली रहेंगे

Previous

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम

Next

Numerology : 5 दिसंबर का 1-9 मूलांक वालों का अंक राशिफल, जानें कैसा रहेगा दिन?