भारत में जल्द लॉन्च होने जा रही Tata Sierra EV, रेंज जानकर रह जाएंगे दंग

Tata Sierra EV Launching: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है और इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स (Tata Motors) पकड़ सबसे ज्यादा मजबूत है। वित्तीय वर्ष 2025 में भारत

Written by: Admin

Published on: April 22, 2025

Tata Sierra EV Launching: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है और इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स (Tata Motors) पकड़ सबसे ज्यादा मजबूत है। वित्तीय वर्ष 2025 में भारत में बिकने वाली कुल इलेक्ट्रिक कारों में से 50 फीसदी से ज्यादा सिर्फ टाटा की ही कारें हैं। अब टाटा मोटर्स इस पकड़ को मजबूत करने के लिए अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक SUV टाटा सिएरा EV को लॉन्च करने की तैयारी में है।

टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) के साथ ही इसका पेट्रोल और डीजल इंजन वाला ICE वर्जन भी बाजार में उतारा जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा सिएरा ईवी एक बार फुल चार्ज करने पर 500 KM से भी ज्यादा की रेंज देने में सक्षम होगी। 

टाटा सिएरा ईवी की डिजाइन और एक्सटीरियर फीचर्स

टाटा सिएरा को पहली बार जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दौरान शोकेस किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार साल 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना है। वहीं डिजाइन की बात करें तो यह काफी मॉडर्न और प्रीमियम लुक वाला होगा। SUV में ब्लैक फिनिश रूफलाइन, पैनोरमिक सनरूफ, रैपराउंड ग्लास इफेक्ट और फ्लोटिंग रूफ जैसे आकर्षक एलिमेंट्स शामिल किए जा सकते हैं। पीछे की तरफ क्लैमशेल-स्टाइल टेलगेट इसे अलग लुक देता है, जो इसे दूसरी SUVs से खास बनाता है।

500 KM से ज्यादा रेंज देने का दावा

टाटा सिएरा (Tata Sierra) के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें दो इंजन विकल्प दिए जा सकते हैं- एक 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और दूसरा 2.0-लीटर डीजल इंजन। वहीं, इसका इलेक्ट्रिक वर्जन दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आ सकता है। इसे लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Tata Sierra EV एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम होगी। यह खासकर उनके लिए फायदेमंद होगा जो लॉन्ग ड्राइव और अधिक रेंज की उम्मीद रखते हैं। वैसे, कंपनी ने अब तक इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

इन कारों से हो सकता है मुकाबला?

Tata Sierra का मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद और मिड-साइज SUVs-Hyundai Creta 2024, Kia Seltos, Honda Elevate और Maruti Suzuki Grand Vitara से होगा। ये सभी SUVs अपने सेगमेंट में दमदार ब्रांड वैल्यू, प्रीमियम फीचर्स और विश्वसनीय इंजन के लिए जानी-पहचानी जाती हैं।

Skoda की इस SUV की डिमांड ने बढ़ाया वेटिंग पीरियड

Previous

Skoda की इस SUV की डिमांड ने बढ़ाया वेटिंग पीरियड

Next

10 लाख रुपये के बजट में सनरूफ और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं ये लाजवाब कारें