Tata की मोस्ट-सेलिंग Punch और भी हाईटेक फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

Tata Punch Facelift 2025: वाहन कंपनी टाटा मोटर्स एक बार फिर SUV सेगमेंट में दस्तक देने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Tata Punch का फेसलिफ्ट वर्जन अक्टूबर 2025 में त्योहारी सीजन के दौरान

Written by: Admin

Published on: July 9, 2025

Tata Punch Facelift 2025: वाहन कंपनी टाटा मोटर्स एक बार फिर SUV सेगमेंट में दस्तक देने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Tata Punch का फेसलिफ्ट वर्जन अक्टूबर 2025 में त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च किए जाने की संभावना है।

इस फेसलिफ्ट मॉडल में न केवल लुक और डिजाइन बदलेगा, बल्कि इसके फीचर्स और टेक्नोलॉजी में भी नए अपडेट मिलेंगे ।

पंच के डिजाइन में EV टच

टेस्टिंग के दौरान सामने आई फोटो से यह पता चलता है कि Tata Punch फेसलिफ्ट का डिजाइन काफी हद तक इसके इलेक्ट्रिक वर्जन से प्रेरित हो सकता है।

इसमें मिलने वाले संभावित बदलावों में स्लिम एलईडी हेडलैंप्स, नई ग्रिल, और फ्रेश फ्रंट बंपर डिजाइन शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें C-शेप DRLs दिए जा सकते हैं, जो कि EV मॉडल में पहले ही देखे जा चुके हैं। 

Tata Punch में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड रियर बंपर भी देखने को मिल सकते हैं। यह SUV पहले से ज्यादा बोल्ड, मॉडर्न और यूथ-फ्रेंडली नजर आएगी, जो युवा ग्राहकों को खासा पसंद आ सकती है।

इंटीरियर में एडवांस टेक्नोलॉजी

Tata Punch फेसलिफ्ट के इंटीरियर को अधिक प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाने पर काम किया जा रहा है।

Tata Punch में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो बेहतर विजुअल और टच एक्सपीरियंस देगा।

वहीं SUV में एक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जिससे ड्राइवर को सारी जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी।

इंजन में नहीं होगा कोई बदलाव

Tata Punch फेसलिफ्ट में इंजन सेटअप मौजूदा मॉडल के अनुसार रहेगा। इसमें पहले जैसा ही 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 86 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन उपलब्ध रहेगा। CNG वर्जन की बात करें तो इसमें भी वही इंजन रहेगा, जो 73.4 bhp की पावर और 103 Nm का टॉर्क देता है।

CNG वैरिएंट में भी AMT ट्रांसमिशन का विकल्प फेसलिफ्ट मॉडल में पेश किया जाएगा।

बढ़ सकती है कीमत

वर्तमान में Tata Punch की एक्स-शोरूम कीमत 6.20 से 10.32 लाख के बीच है। फेसलिफ्ट में हुए डिजाइन और फीचर अपडेट्स के चलते इसकी कीमत में कुछ इजाफा हो सकता है। फिलहाल Punch के पांच वैरिएंट्स मिलते हैं- Pure, Pure (O), Adventure S, Adventure+ S और Creative+। माना जा रहा है कि यही वैरिएंट्स फेसलिफ्ट वर्जन में भी मिलेंगे।

Previous

12 जुलाई 2025 का राशिफल: कौन-से राशिवालों को मिलेगी सफलता की सौगात? जानें आज का दिन कैसा रहेगा

Next

बेलपत्र चढ़ाने के सही नियम क्या हैं? सावन में पूजा से पहले ज़रूर जान लें