महासमुंद. शास.उच्च.माध्य. विद्या.शेर में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एस बी लाल के द्वारा की गई साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम खुशबू निषाद,छाया 12वीं की छात्रा के द्वारा मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया गया l नेहा 11वीं ने इंटरनेट की शिक्षा और शिक्षक के शिक्षा में भिन्नता को गहराई से समझाया।
ऐश्वर्या 11वीं की छात्रा ने संचालन शायरी दोहे श्लोक आदि से कार्यक्रम में रोचकता ला दी थी, ऐश्वर्या ने पिछले सत्र दसवीं कक्षा में 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया lशिक्षकों के लिए खेल अभिषेक, मयंक,भुवनेश्वरी गरिमा प्रणेता कक्षा 12वीं के छात्राओं ने नियम बताकर शुरुआत की नाम टच गेम में शिक्षक विजयपुरी गोस्वामी विजयी रहे इसी प्रकार पकड़ खेल में शिक्षक उमाशंकर पटेल विजयी रहे,समस्त छात्रो को नाश्ता वितरण चित्रांश,प्रांजल,नागेश्वर 12वीं के छात्रों द्वारा किया गया l
व्याख्याता रोहित मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे शिक्षक से शिक्षा प्राप्त करते हैं लेकिन हम शिक्षक भी बच्चों से शिक्षा प्राप्त करते हैं जैसे की हम किसी बच्चे की गलती पर डांट देते हैं वह बच्चा बिना गुस्सा किए बिना मुंह फूलाएं दूसरे ही पल हमारे से पुत्रवत व्यवहार करता है,हमें भी उनके इस व्यवहार से सीख मिलती हैl तत्पश्चात सभी शिक्षकों का आशीर्वचन प्राप्त कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया समस्त कार्यक्रम में बच्चों की संपूर्ण सहभागिता रही इस कार्यक्रम में शिक्षक हितेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, टी देवांगन, नरेश विश्वकर्मा, शोभा दीवान, आशा सिन्हा, कोमल साहू, भुवन साहू, रिचा पटेल, दिनेश सोनी, सुषमा साहू, मधुमति डहरिया, रेणुका शर्मा, दिव्या ताम्रकर, मोनिका मोंगरे, संगीता टांडेकर, सलिल चौधरी, हेमकुमारी नेताम, डुमेश्वरी साहू, गोदावरी साहू, पवन बारिहा, जयश्री, कौसर, पद्मा दीवान, मितेशश्याम, अनीता, दीपांशु, सेवन, गायत्री आदि ने की l










