नगर पालिका महासमुंद का वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत

महासमुंद. नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में परिषद की बैठक के दौरान पालिका के वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश किया गया। पालिका अध्यक्ष साहू ने अनुमानित राशि 93 करोड़ 76 लाख 81

Written by: Admin

Published on: April 10, 2026

महासमुंद. नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में परिषद की बैठक के दौरान पालिका के वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश किया गया। पालिका अध्यक्ष साहू ने अनुमानित राशि 93 करोड़ 76 लाख 81 हज़ार का बजट प्रस्तुत करते हुए नागरिक सुविधाओं पर विशेष फोकस किया है। पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने साफ संकेत दिया है कि नगर पालिका शहर की जनता की सुविधाओं और विकास पर केंद्रित होकर काम करेगा। जिन योजनाओं पर अमल किया जा सकता है, उन प्रमुख विषयों को प्राथमिकता दी गई है। पालिका अध्यक्ष साहू द्वारा प्रस्तुत यह बजट बुजुर्गों, गरीबों के हित तथा शहर के बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक बजट के रूप में देखा जा रहा है।

Nagar Palika Mahasamund

आज के बजट में नगर के तीनों मुक्तिधामों में शवदाह के लिए निःशुल्क लकड़ी एवं कंडे की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। इस पहल से गरीब शोकग्रस्त परिवारों को संबल मिलेगा। इसके अलावा नपाध्यक्ष ने नगर के विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए बजट में शामिल किया है। जिसमें प्रमुख रूप से नगर में पशुओं की सेवा के लिए पालिका द्वारा निःशुल्क गौ सेवा रथ (वाहन) प्रारंभ करने, बुजुर्गों को पालिका कार्यालय तक आवागमन के लिए महतारी एक्सप्रेस की व्यवस्था, विठोबा टॉकीज के सामने माकड़े दुकान के पास भव्य महामाया प्रवेश द्वार निर्माण, संजय कानन के सामने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण, कांग्रेस भवन के बाजू पुराना पानी टंकी के पास व्यावसायिक कॉम्लेक्स निर्माण, पालिका दफ्तर में नागरिक सुविधा केंद्र, राजस्व भवन निर्माण, गुरु गोविंद सिंह उद्यान का उन्नयन एवं उद्यान में शहीदएआजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापना, पालिका कार्यालय में ई ऑफिस की व्यवस्था, सुभाष नगर व पिटियाझर बस्तियों के मध्य मुक्तिधाम निर्माण, नयापारा के सभी स्लम एरिया में ट्यूबलर पोल एवं प्रकाश व्यवस्था आदि सहित कुल 19 बड़े कार्यों के लिए 93 करोड़ 76 लाख 81 हज़ार रुपए का अनुमानित बजट पेश किया गया है।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष साहू सहित नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर, जय कुमार देवांगन, जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, पार्षद राहुल आवड़े, सीता टोंडेकर, विकी मुस्ताक खान, जरीना हाफिज कुरैशी, धनेंद्र विक्की चंद्राकर, कल्पना सूर्यवंशी, नीरज चंद्राकर, बड़े मुन्ना देवार, चंद्रशेखर बेलदार, भारती चंद्राकर, पवन पटेल, भाऊराम साहू, पीयूष अमृत साहू, शुभ्रा मनीष शर्मा, धनेश्वरी सोनाधार सोनवानी, महेंद्र जैन, हाफिज कुरैशी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

कलेक्टर ने राइस मिलर्स की बैठक ली, धान उठाव को लेकर दिए निर्देश

राजस्व पखवाड़ा 2026: महासमुंद जिले के 371 गांवों में लगे शिविर, हजारों मामलों का त्वरित समाधान

X(Twitter Link)

Previous

कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया