ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी | बरतें विशेष सावधानी

मोहला. जिले में तापमान तेजी से गिरने और शीतलहर की स्थिति गंभीर होने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। विभाग

Written by: Admin

Published on: November 27, 2025

मोहला. जिले में तापमान तेजी से गिरने और शीतलहर की स्थिति गंभीर होने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। विभाग के अनुसार अत्यधिक ठंड का असर विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर ज्यादा देखा जा रहा है, जिनमें स्वास्थ्य जोखिम बढ़ सकता है।

सीएमएचओ डॉ. विजय कुमार खोबरागडे ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों को शीतलहर से संबंधित बीमारियों पर विशेष निगरानी रखने और जरूरतमंद मरीजों को तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सलाह

  • सुबह और शाम के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।
  • ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े, मफलर, टोपी, मोजे और ग्लव्स का उपयोग करें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी हवाओं में बाहर जाने से रोकें।
  • शरीर को गर्म रखने के लिए सूप, चाय, गर्म पानी और हल्का गर्म भोजन करें।
  • सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी या निमोनिया जैसे लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत जांच कराएं।
  • अंगीठी या खुली आग का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन रखें ताकि कार्बन मोनोऑक्साइड के खतरे से बचा जा सके।
  • बेघर और जरूरतमंद लोग स्थानीय प्रशासन द्वारा संचालित रैनबसेरों का उपयोग करें।

आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें

स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि शीतलहर के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से तुरंत संपर्क करें। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को समुदाय में जागरूकता अभियान चलाने, जरूरतमंद घरों में जाकर स्वास्थ्य जानकारी लेने और जोखिम वाले लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्लांट के पीछे फंसे ट्रक की चाबी छीनी, आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज

Previous

पुरानी रंजिश को लेकर बागबाहरा में मारपीट के दो अलग-अलग मामले

Next

Mokshda Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी व्रत कब है?, जानें पारण समय और शुभ मुहूर्त