छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूलों के संचालन का समय निर्धारित किया गया

रायपुर. स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के विद्यालयों में शनिवार को शाला लगने के समय का निर्धारण किया गया है। एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल अब शनिवार को प्रातः 7:30 बजे से

Written by: Admin

Published on: September 11, 2025

रायपुर. स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के विद्यालयों में शनिवार को शाला लगने के समय का निर्धारण किया गया है। एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल अब शनिवार को प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।

दो पाली में संचालित स्कूलों में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएँ मध्यान्ह 12:00 बजे से 4:00 बजे तक तथा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाएँ प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

Previous

TATA Nexon.ev की सेफ्टी और बढ़ी, नए अवतार में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Next

युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नई रोशनी: हायर सेकेंडरी पिरदा में अब सभी विषयों की पढ़ाई