मेमरा के राइस मिल में चोरी, अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम मेमरा स्थित राइस मिल के ऑफिस में हुई चोरी के मामले में रिपोर्ट पर पिथौरा थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है।

पिथौरा पुलिस को श्रीराम राईस मिल ग्राम मेमरा के कैलाशचंद अग्रवाल पिता किशनलाल अग्रवाल (45 वर्ष) ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात्रि करीबन 07 बजे वह राइस मिल बंद करके घर आया था। जब वह 21 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे राइस मिल जाकर देखा कि आलमारी का लॉकर टूटा था, उसमें रखी नगद रकम 1,25,000 रुपए , 1 चांदी का सिक्का 10 ग्राम कीमत लगभग 1000 रुपए व सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क एनवीआर एवं 2नग पीओए स्वीच 8 पार्ट का कीमत लगभग 10,000 रुपए कुल 1,36,000 रुपए की किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली।

मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

More articles

Read Now