खेत से सोलर पंप सेट की चोरी, पिथौरा थाने में अपराध दर्ज

महासमुंद. पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम कसहीबाहरा के एक किसान के खेत में लगे सोलर पंप सेट की चोरी हो गई। प्रार्थी ने पिथौरा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को

Written by: Admin

Published on: August 13, 2024

महासमुंद. पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम कसहीबाहरा के एक किसान के खेत में लगे सोलर पंप सेट की चोरी हो गई। प्रार्थी ने पिथौरा थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस को किशोर कुमार पटेल पिता हरिशंकर पटेल निवासी ग्राम कसहीबाहरा ने बताया कि मेरे खेत किनारे अमली डिपरा खेत सुखानाला  के पास क्रेडा द्वारा दिए गए सोलर सबमर्सिबल पंप सेट 3 एचपी, केबल वायर, प्लेट राड कीमत 50500 रुपए को लगाया था, जिसे 11 अगस्त की रात काे अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें – घर के सामने से किसान की ट्रैक्टर चोरी, बसना थाने में रिपोर्ट

Previous

CG Police विभाग में बंपर तबादले, आरक्षक, प्रधान आरक्षक, एएसआई इधर से उधर, Transfer लिस्ट जारी

Next

आज का राशिफल 14 अगस्त 2024, Aaj Ka Rashifal 14 August 2024