मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मिडसाइज SUV सेगमेंट में Creta और Grand Vitara को टक्कर देने आ रही हैं ये 5 नई कारें, 30 किमी माइलेज के साथ हाइब्रिड मॉडल

On: September 26, 2025
Follow Us:
Kia Seltos Updated

Auto: भारत के ऑटो मार्केट में मिडसाइज SUV की डिमांड बढ़ गई है। इस सेगमेंट में Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara जैसी गाड़ियों की सफलता के बाद अब दूसरी कंपनियां नए मॉडल पेश करने की तैयारी में जुटी हैं। आगामी महीनों में Kia, Renault, Nissan और Tata Motors अपनी नई SUVs लॉन्च करेंगी। खास बात ये है कि इनमें से कई मॉडल हाइब्रिड इंजन और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स के साथ मार्केट में आएंगे। जानिए ये कौन-कौन सी कारें हैं।

Renault Boreal

Renault Duster के साथ ही कंपनी एक नई प्रीमियम 7-सीटर SUV भी लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे Renault Boreal कहा जा सकता है। साल 2025 की दूसरी छिमाही में लॉन्च होने वाली ये SUV पेट्रोल इंजन के साथ आएगी और इसमें हाइब्रिड वेरिएंट का ऑप्शन भी मिल सकता है। कहा जा रहा है कि इसका डिजाइन डस्टर से इंस्पायर्ड होगा, लेकिन ज्यादा स्पेस और प्रीमियम फीचर्स के साथ इसे परिवारों के लिए खास बनाया जाएगा। इसकी टक्कर Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी SUVs से होगा।

Nissan’s SUV 

Nissan ने भी भारतीय मिडसाइज SUV सेगमेंट में अपनी एंट्री की तैयारी शुरू कर रही है। ये नई SUV रेनॉल्ट डस्टर के CMF-B+ प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी और साल 2026 में लॉन्च होगी। कंपनी इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी और एडवांस पावरट्रेन देगी, हालांकि इसके फीचर्स की पूरी तरह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लॉन्च के साथ ही इसकी टक्कर Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी बेस्टसेलिंग SUVs से होगा। कहा जा रहा है कि SUV लॉन्च से पहले निसान एक कॉम्पैक्ट MPV भी पेश कर सकती है।

Tata Sierra 

आपको याद होगा कि 90 के दशक की सबसे पॉपुलर SUVs में से एक टाटा सिएरा का नाम भी है। जो अब नए अवतार में वापसी कर रही है। कंपनी इसे साल 2025 के अंत तक लॉन्च करेगी, जिसमें पहले इलेक्ट्रिक वेरिएंट और बाद में पेट्रोल-डीजल वर्जन लाए जाएंगे। Tata Sierra EV को Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बनाया गया है और ये Harrier EV के साथ कई कंपोनेंट्स शेयर करेगी। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 168 BHP की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा, जबकि 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन भी आ सकता है। फीचर्स में स्प्लिट हेडलैंप्स, ADAS सेंसर और ग्लॉस ब्लैक ग्रिल शामिल होंगे, जो इसे और भी फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम लुक देंगे। अगर आने वाले समय में SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो तो ये कारें आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं।

Kia Seltos Hybrid 

Kia Seltos भारत में एक हिट मॉडल है और अब कंपनी इसका नया हाइब्रिड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली इस SUV में हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो लगभग 30 किमी प्रति घंटा की माइलेज देने में सक्षम होगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे। नए डिजाइन में अपडेटेड फ्रंट फेसिया, वर्टिकल DRLs और नया ग्रिल दिया जाएगा, जिससे ये पहले से अधिक स्टाइलिश नजर आएगी। किआ की इस गाड़ी का सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara से हो सकता है।

 New Renault Duster

रेनॉल्ट डस्टर भारतीय बाजार में काफी पापुलर रहा है और अब ये 3rd Gen के साथ वापसी करने जा रही है। साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली इस नई डस्टर में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 154 BHP की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। ये SUV CMF-B प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और बाद में हाइब्रिड वेरिएंट भी आने की उम्मीद है। इसका डिजाइन ग्लोबल मॉडल जैसा होगा, लेकिन भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर कुछ खास बदलाव किए जाएंगे। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी SUVs से होगा।

Skoda Octavia RS की लॉन्चिंग जल्द, प्री बुकिंग का किया ऐलान, जानें कैसे होंगे इसके फीचर्स?

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।