Thursday, July 31, 2025
HomeDesh25 अगस्त से बंद हो जाएगी Google की ये सर्विस

25 अगस्त से बंद हो जाएगी Google की ये सर्विस

Google URL Shortener: Google की काफी पापुलर सर्विस Google URL Shortener जो लंबे लिंक को छोटा और शेयर करने में आसान बनाने के लिए तैयार किया गया था, उसे 25 अगस्त 2025 से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। वैसे तो इस सर्विस को गूगल ने 2018 में ही बंद करने की घोषणा कर दी थी लेकिन अब तक पुराने goo.gl लिंक काम कर रहे थे। लेकिन अब ये भी बंद हो जाएंगे।

बता दें क 23 अगस्त 2024 से ही जब भी कोई यूज़र किसी goo.gl लिंक पर क्लिक करता है उसे एक अलर्ट दिखाई देता है जो बताता है कि यह लिंक जल्द ही बंद होने वाला है और 25 अगस्त 2025 से ऐसे सभी लिंक काम करना बंद कर देंगे और क्लिक करने पर 404 एरर पेज खुलेगा।

Google URL Shortener सेवा क्या थी?

गूगल द्वारा लाया गया यह एक ऐसा टूल था जिसकी मदद से कोई भी लंबा URL एक छोटा सा लिंक (जैसे कि goo.gl/xyz123) बनाकर सोशल मीडिया, ईमेल या वेबसाइटों पर आसानी से शेयर किया जा सकता था। लेकिन समय के साथ इसके इस्तेमाल में काफी गिरावट देखने को मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून 2024 तक 99% goo.gl लिंक पर कोई गतिविधि नहीं हो रही थी।

गूगल ने दिया अब नया विकल्प

अब गूगल ने इस पुरानी सेवा की जगह Firebase Dynamic Links (FDL) पेश की है जो स्मार्ट लिंक की तरह काम करते हैं। यह लिंक किसी यूज़र को सीधे मोबाइल ऐप (iOS या Android) या किसी वेबसाइट के अंदर किसी खास पेज पर ले जा सकते हैं। यानी अब लिंक सिर्फ रीडायरेक्ट नहीं, बल्कि एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाएंगे। डेवेलपर्स और वेबसाइट ओनर्स जो अब भी पुराने goo.gl लिंक इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें शीघ्र कोई नया URL Shortener अपनाना होगा।

अगर यूजर्स अपने पुराने goo.gl लिंक को अब तक अपडेट नहीं कर पाए हैं तो उनके पास 25 अगस्त 2025 तक का समय है। इस तारीख के बाद सभी पुराने लिंक बंद हो जाएंगे और यूज़र्स को सिर्फ एरर मैसेज मिलेगा। इसलिए समय रहते आप अपने लिंक को किसी नए और भरोसेमंद URL Shortening टूल से बदल लें जिससे आपकी वेबसाइट या कंटेंट पर ट्रैफिक बना रहे और यूज़र्स को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

UPI के लिए लागू होंगे नए नियम, 1 अगस्त से GPay, PhonePe, Paytm यूजर्स को दिखेंगे ये बदलाव

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular