युवक के साथ तीन लोगों ने की मारपीट

महासमुंद. मोबाइल रखने की बात को लेकर एक युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। रिपोर्ट पर पिथौरा थाने में आरोपियों के विरूद्ध  जुर्म दर्ज किया गया है। मामले को लेकर प्रार्थी परमेश्वर

Written by: Admin

Published on: October 19, 2025

महासमुंद. मोबाइल रखने की बात को लेकर एक युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। रिपोर्ट पर पिथौरा थाने में आरोपियों के विरूद्ध  जुर्म दर्ज किया गया है।

मामले को लेकर प्रार्थी परमेश्वर विश्वकर्मा निवासी ग्राम लहरौद 18 अक्टूबर के रात्रि करीब 7.30 बजे सिन्हा ढाबा लहरौद में अपने दोस्त ऋषभ के साथ खाना खाने गया था, कुछ देर बाद उसके गांव के आकाश, दुर्गेश विश्वकर्मा, छोटू विश्वकर्मा भी ढाबा में आये, उसी समय वह अपने मोबाईल को टेबल में रखकर लघुशंका के लिए चला गया। वापस आकर देखा तो मोबाइल वहां पर नहीं था। तब ऋषभ ने बताया कि तीन व्यक्ति आये थे, उसमें से एक व्यक्ति मोबाइल को ले गया है, तब वह लहरौद पडाव ओवरब्रिज के पास जाकर पहुंचा र आकाश, दुर्गेश, छोटू से मोबाइल को रखने के संबंध में पूछा। तब वे तीनों हम लोगों को चोर समझ रहा है कहते हुए गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। जब उसके दोस्त ऋषभ ने बीच बचाव किया, तब उसके साथ भी मारपीट किया गया। इसके बाद मोबाइल को आकाश ने निकालकर दिया साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

सरायपाली के ज्वेलरी शॉप से 60 हजार का जेवर चोरी

Previous

कन्या, वृषभ, मीन के प्रेमियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहतरीन, लव पार्टनर के साथ रोमांस में खोए रहेंगे

Next

मुरूम डालने को लेकर विवाद, अलग-अलग मामला दर्ज