माइलेज, फीचर्स के लिहाज से Tiguan R-Line Vs Skoda Kodiaq में से कौन सी SUV है आपके लिए बेस्ट

Tiguan R-line Vs Skoda kodiaq Suv: अगर आप स्टाइलिश व बड़ी SUV की तलाश कर रहे हैं, तो टिगुआन R-Line और स्कोडा कोडियाक दोनों बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। ये दोनों लग्जरी गाड़ियां फीचर्स,

Written by: Admin

Published on: April 23, 2025

Tiguan R-line Vs Skoda kodiaq Suv: अगर आप स्टाइलिश व बड़ी SUV की तलाश कर रहे हैं, तो टिगुआन R-Line और स्कोडा कोडियाक दोनों बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। ये दोनों लग्जरी गाड़ियां फीचर्स, परफॉर्मेंस और प्रीमियम लुक्स के मामले में काफी आगे हैं।

इन दोनों एसयूवी की कीमत 50 लाख रुपये रुपये से कम है और इनमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ AWD और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी है। यहां हम जानेंगे कौन सी SUV ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है? आइए आपको इन दोनों के बीच में फर्क बताते हैं।

डिजाइन, फीचर्स और साइज की तुलना

लग्जरी कार Tiguan R-Line का डिजाइन स्पोर्टी है, बोल्ड एलिमेंट्स और आक्रामक फ्रंट फेसिया मिलता है। वहीं, Skoda Kodiaq ज्यादा एलिगेंट और क्लासी दिखती है। वहीं इनकी साइज की बात करें तो टिगुआन R-Line की लंबाई है 4539mm, जबकि कोडियाक की लंबाई 4758mm है। हालांकि चौड़ाई दोनों की लगभग बराबर है, लेकिन कोडियाक का व्हीलबेस 2791mm है, जो टिगुआन के 2680mm से अधिक है। इधर, 176mm के साथ ग्राउंड क्लीयरेंस में टिगुआन आगे है, जबकि कोडियाक में 155mm मिलता है। इसका अर्थ यह है कि टिगुआन ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर चल सकती है।

जानें कौन सी कार पावरफुल है?

दोनों में AWD के साथ 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक है, burx दोनों का पावर आउटपुट 204bhp और 320Nm है, लेकिन माइलेज में फर्क है। Tiguan R-Line का माइलेज 12.58 kmpl है, जबकि Kodiaq 14.86 kmpl देता है। यानी Kodiaq ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है।

जानें कीमत

Skoda Kodiaq की कीमत 46.89 लाख से शुरू होकर 48.69 लाख रुपये तक जाती है, वहीं Volkswagen Tiguan R-Line की कीमत 49 लाख रुपये है। दोनों SUVs प्रीमियम फीचर्स, शानदार परफॉर्मेंस और शानदार कम्फर्ट देती हैं, लेकिन अगर आप ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं और स्पोर्टी लुक्स पसंद करते हैं, तो Tiguan R-Line बेस्ट ऑप्शन है। वहीं अगर आप एक फैमिली-फ्रेंडली, फ्यूल-इफिशिएंट और प्रीमियम SUV की तलाश में हैं, तो Skoda Kodiaq ज्यादा बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

Skoda की इस SUV की डिमांड ने बढ़ाया वेटिंग पीरियड

Previous

आज का चौघड़िया 24 अप्रैल 2025, Aaj Ka Choghadiya 24 April 2025

Next

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार का इंतजार जल्द खत्म होगा, Maruti e-Vitara लेकर आई नई अपडेट