शुक्र का धनु राशि में गोचर, इन 4 राशियों को मिलेंगे शुभ फल, भाग्य खुलेगा

Venus Transit November 2024: शुक्र ग्रह भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, सौंदर्य, काम, कला का कारक माना जाता है। इसके चलते इस ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है। वृश्चिक राशि मे गोचर कर

Written by: Admin

Published on: November 6, 2024

Venus Transit November 2024: शुक्र ग्रह भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, सौंदर्य, काम, कला का कारक माना जाता है। इसके चलते इस ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है। वृश्चिक राशि मे गोचर कर रहे शुक्र 7 नवंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का धनु राशि में गोचर करने से इन कई राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। बता दें कि ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि ग्रहों की चाल बदलने का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है।

शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन उच्च राशि है, जबकि कन्या नीच राशि है। 7 नवंबर 2024 को शुक्र देव वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के धनु राशि में प्रवेश करने से इन 4 राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इन राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।

मेष राशि

mesh

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ फलदायक रहने वाला है। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके चलते करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यों में कामयाबी मिलेगी। इनकम बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश करना शुभ हो सकता है।

मिथुन राशि

Mithun Rashifal

मिथुन राशि के जातको के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन (Venus Transit) शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। रोमांटिक मूड में रहेंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर निर्मित होंगे। धन संबंधी स्थिति अच्छी होगी। आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होने की संभावना है। अपने काम में सफलता प्रप्त करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद व सहयोगात्मक रहेगा।

तुला राशि

Tula Rashifal-003

शुक्र का धनु राशि में प्रवेश तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। करियर और व्यापार में कामयाबी के योग बनेंगे। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। धन-लाभ के योग बनने के साथ ही आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान को सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

Kumbh Rashifal

शुक्र का धनु राशि में प्रवेश कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहने के साथ लाभ के अवसर निर्मित करेगा। प्रेम संबंधों में सुख मिलेगा। शांति का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ वक्त बिताएंगे। आर्थिक स्थिति में परिवर्तन होगा। व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रेम भाव प्रबल होगा।

यह भी पढ़ें – Shani Ki Sade Sati: मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती कब से लगेगी, कैसा रहेगा इस राशि के लोगों के लिए साल 2025?

Previous

Love Horoscope Today: ये लवर्स करेंगे अपने प्यार का इजहार, पार्टनर को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Next

कलेक्टर ने सभी जांच चौकियों को सक्रिय करने कहा, समय सीमा की बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश