मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Trigrahi Yuti: सूर्य, शनि, शुक्र की त्रिग्रही युति 14 अप्रैल तक इन 3 राशियों की दिक्कत बढ़ाएगी, सतर्क रहें

On: April 2, 2025
Follow Us:
Solar System
---Advertisement---

Trigrahi Yuti: ज्योतिष के अनुसार 14 अप्रैल 2025 तक मीन राशि में सूर्य-शनि और शुक्र की त्रिग्रही युति बनी रहेगी। सूर्य के साथ शुक्र और शनि का होना कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां पैदा कर सकता है। यह त्रिग्रही युति प्रेम संबंध, करियर और स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती है। इसलिए कुछ राशियों को इन पक्षों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। आइए जान लेते हैं कि किन राशियों के लिए सूर्य-शनि और शुक्र की युति विपरीत साबित हो सकती है। 

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के स्वामी सूर्य मीन राशि में शत्रु ग्रह शनि और शुक्र के साथ विराजमान हैं। ऐसे में 14 अप्रैल 2005 तक इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। तेल मसालेदार भोजन आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। करियर के क्षेत्र में भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं, साथ काम करने वाले आपकी कमियों को उजागर कर सकते हैं। सतर्कता से हर कार्य ऑफिस में करना होगा। हालांकि इस युति के चलते कड़ी मेहनत कर रहे लोगों को अच्छा परिणाम मिल सकता है। लव रिलेशनशिप को लेकर भी आपको सावधान रहना होगा।

तुला राशि (Libra)

पारिवारिक माहौल को लेकर कुछ चिंता आपके मन में हो सकती हैं। परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव दूर करने के लिए आपको प्रयास करने होंगे। सूर्य-शनि और शुक्र के एक साथ होने मेहनत के बावजूद भी उस तरह के परिणाम आपको नहीं मिलेंगे जैसा कि आप चाहते हैं। लेकिन इससे आपको चिंतित नहीं होना चाहिए 14 अप्रैल 2025 के बाद स्थिति सुधरेगी। प्रेम संबंध को लेकर आपका उदासीन रवैया अलगाव का कारण बन सकता है। सामाजिक स्तर पर भी आपको व्यवहार करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। 

मीन राशि (Pisces) 

त्रिग्रही युति मीन राशि में बनी हुई है। इस युति के चलते जातक को वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़े का कारण बन सकती हैं। इस दौरान निवेश करना या नई चीजें खरीदने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार अवश्य कर लें। सेहत की स्थिति भी अच्छी नहीं कही जा सकती। आपकी लापरवाही के कारण कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है। करियर के क्षेत्र में आप मेहनत तो खूब करेंगे, लेकिन उचित परिणाम न मिलने से निराश हो सकते हैं। मीन राशि के लोगों को गलत संगति से भी बचकर रहना होगा। मान-सम्मान की हानि हो सकती है।

ग्रह-नक्षत्रों के गोचर अप्रैल 2025 को बनाएंगे खास, ये तीन योग बढ़ाएंगे दिक्कतें, इन राशियों को सावधान रहना होगा

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Exit mobile version