दंतैल हाथी ने केशवा के युवक पर किया हमला, हुई मौत

महासमुंद. ग्राम केशवा में एक दंतैल हाथी ने गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे एक युवक को पटककर मार डाला। मृतक मेघराज चंद्राकर निवासी केशवा अपने खेत की ओर गया था। इसी दौरान हाथी ने

Written by: Admin

Published on: August 15, 2024

महासमुंद. ग्राम केशवा में एक दंतैल हाथी ने गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे एक युवक को पटककर मार डाला। मृतक मेघराज चंद्राकर निवासी केशवा अपने खेत की ओर गया था। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमलाकर दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

घटना के तत्काल बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि एमई 3 दंतैल हाथी बीते एक हफ्ते से इस गरियाबंद से महासमुंद परिक्षेत्र में आने के बाद यहां के जंगलों में विचरण कर रहा है। मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार की आर्थिक मदद दी गई। वहीं शेष 5 लाख 75 हजार रुपए प्रकरण की मंजूरी के बाद परिजनों को दी जाएगी।

महासमुंद वन विभाग रेंजर ने जानकारी दी है कि हाथी अभी कक्ष क्रमांक 79 केशवा पर विचरण कर रहे हैं। इसके चलते आसपास के ग्रामीणों को अलर्ट जारी किया है।

Previous

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश

Next

आज का राशिफल 16 अगस्त 2024, Aaj Ka Rashifal 16 August 2024