गवाही देने से नाराज दो लोगों ने महिला को दी धमकी, घर का दरवाजा तोड़ा

महासमुंद. गवाही देने से नाराज दो लोगों द्वारा ग्राम नयापारा (अछरीडीह) की एक महिला के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले की रिपोर्ट पर में

Written by: Admin

Published on: October 13, 2025

महासमुंद. गवाही देने से नाराज दो लोगों द्वारा ग्राम नयापारा (अछरीडीह) की एक महिला के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले की रिपोर्ट पर में तुमगांव थाने में आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।

पुलिस को वर्षा पुरेना निवासी ग्राम नयापारा(अछरीडीह) ने बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब 7.30 बजे गोविंद सोनटके एवं बबलू सोनवानी द्वारा मेरे खिलाफ गवाही दिये हो कहकर उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया और गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 3(5), 324(4), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

दो पक्षों के बीच मारपीट, आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज

Previous

दो पक्षों के बीच मारपीट, आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज

Next

राष्ट्र जागरण के संकल्प के साथ सेवा और सद्भाव का शताब्दी पर्व विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन खट्टी में सम्पन्न